कोरोना वायरस: भारत दुनिया का 9वां सबसे ज्यादा प्रभावित देश, मौत के आंकड़े चीन से अधिक हुए
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या एक लाख 65 हजार से अधिक हो गई है। अब भारत इस वायरस से दुनिया का 9वां सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। इसके साथ ही भारत में मरने वालों का आंकड़ा चीन से भी अधिक हो चुका है। राज्य सरकारों और अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों से इस बात का पता चलता है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के ऑनलाइन रियल-टाइम टैली के मुताबिक चीन में कोरोना वायरस के 84,106 मामले सामने आए थे, जबकि भारत में 1,65,799 मामले सामने आए हैं, जो चीन से दोगुने हैं।

चीन से ज्यादा मौत भारत में
डाटा के अनुसार चीन में वायरस से 4,638 लोगों की मौत हुई थी, जबकि भारत में अब तक 4706 लोगों की मौत हो गई है। चीन में कोरोना वायरस का पहला मामला बीते साल दिसंबर माह में सामने आया था, जिसके बाद ये वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। वायरस ने दुनिया के 59 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी दुनिया में वायरस के कारण 3.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। लेकिन चीन में बीते कुछ दिनों से काफी कम मामले ही सामने आए हैं।

अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश
सबसे ज्यादा संक्रमित मामलों वाले देश में अमेरिका सबसे ऊपर है। यहां कुल मामलों की संख्या 17 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं भारत से अधिक संक्रमित मामले ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी में सामने आए हैं। इसके अलावा तुर्की दुनिया का 10वां सबसे प्रभावित देश बन गया है, जबकि चीन 14वें स्थान पर है। चीन के बाद पेरु और कनाडा हैं। वहीं मौत के आंकड़ों की बात करें तो इसमें भी अमेरिका ही सबसे ऊपर है। यहां एक लाख से भी ज्यादा लोगों की वायरस ने जान ले ली है।

मौत के मामले में भारत 13वें स्थान पर
अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौत ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, स्पेन, ब्राजील, बेल्जियम, मेक्सिको, जर्मनी और ईरान में हुई हैं। भारत इस मामले में 13वें स्थान पर हैं। वहीं कनाडा 11वें और नीदरलैंड 12वें स्थान पर है। चौथे चरण के लॉकडाउन में छूट मिलने और विशेष ट्रेन एवं हवाई यात्रा शुरू होने के बाद से भारत में इस महीने मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। भारत में 25 मार्च के बाद से ही देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है, जो पहले तो 21 दिनों के लिए लगाया गया था। लेकिन वायरस के खतरे को देखते हुए इसे बढ़ाया जाता रहा। अब देश में चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। जो 31 मई तक रहेगा।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस
देश में आगे लॉकडाउन लगाए जाने का फैसला जल्द लिया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई सहित देश के 13 सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों के नगर निगम आयुक्तों और जिला मजिस्ट्रेट के साथ एक बैठक की है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1024 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 16,281 हो गए हैं। राजधानी में मौत का आंकड़ा 316 पर पहुंच गया है। पहली बार दिल्ली में इतने अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। जहां बीते 24 घंटों में 2598 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामले 59,546 हो गए हैं। यहां अभी तक 1982 लोगों की मौत हुई है।
पीपीई किट वाले चश्मे को लेकर सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- छह बार हो सकता है इस्तेमाल
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications