Indian Economy: आठ सप्ताह में पहली बार घटा भारत का विदेश मुद्रा भंडार, RBI साझा किया अपडेट
भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह को लेकर विदेशी मुद्रा भंडार का अपडेट साझा किया है। आरबीआई ने अपने ताजा बयान में कहा है कि 4 अक्टूबर को समाप्त होने वाले सप्ताह में 3.709 अरब डॉलर घटकर 701.176 अरब डॉलर रह गया है। बता दें कि इससे पहले 27 सितंबर तक भंडार में 12.588 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सात हफ्तों में भंडार में लगभग 35 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी।

RBI विदेशी मुद्रा बाजार की स्थिरता बनाए रखने के लिए निगरानी करता है। लिक्विडिटी मैनेजमेंट और एक्चेंज रेट में अधिक स्थिरता के लिए इससे प्रभावित होती है। RBI रुपये की स्थिरता के लिए डॉलर खरीदता है जब रुपया मजबूत होता है और बेचता है जब यह कमजोर होता है, ताकि निवेशकों को आकर्षित किया जा सके।
अगर पिछले वर्ष यानी साल 2023 की बात करें तो भारत ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 58 अरब डॉलर जोड़े, जबकि 2022 में 71 अरब डॉलर की कमी हुई थी। विदेशी मुद्रा भंडार आमतौर पर प्रमुख मुद्राओं जैसे अमेरिकी डॉलर, यूरो, जापानी येन और पाउंड स्टर्लिंग में रखे जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications