लंदन में जन्मे शशि थरूर ने कहां से की है पढ़ाई? DU से भी है कनेक्शन, कांग्रेस MP के पास है कौन-कौन सी डिग्री?
Shashi Tharoor Academic Profile: भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति को केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रखा है। 7 मई को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सर्जिकल एयर स्ट्राइक के बाद अब केंद्र ने एक अहम कूटनीतिक पहल की है।
भारत चुनिंदा सांसदों को विशेष मिशन पर विदेश भेजने जा रहा है। ये सांसद भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, कतर और दक्षिण अफ्रीका जैसे रणनीतिक रूप से अहम देशों में प्रमुख नेताओं, कूटनीतिज्ञों और नीति-निर्माताओं के समक्ष रखेंगे।

इस अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन में कई प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ और प्रभावशाली सांसदों को शामिल किया गया है जिसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी शामिल हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक डॉ. शशि थरूर को आमतौर पर उनकी धारदार भाषण शैली, राजनीतिक सोच और लेखन के लिए जाना जाता है। लेकिन उनकी सफलता की नींव कहीं गहरी और मजबूत है - और वह है उनकी बेहद प्रभावशाली शैक्षणिक पृष्ठभूमि।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान की पोल खोलने को तैयार 'इंडिया की टीम', ओवैसी को जगह नहीं, ये करेंगे लीड!
जिस तरह से उन्होंने देश-विदेश की प्रतिष्ठित संस्थाओं से शिक्षा प्राप्त की और अकादमिक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कीं, वह उन्हें अन्य राजनेताओं से अलग खड़ा करता है। एक ऐसे समय में जब राजनीति में शैक्षणिक योग्यता अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, डॉ. थरूर जैसे नेता इस धारणा को तोड़ते हैं कि ज्ञान और सत्ता साथ नहीं चल सकते। आइए जानते हैं उनके शैक्षणिक सफर के बारे में...
लंदन में जन्में, भारत में शुरू की पढ़ाई
डॉ. शशि थरूर का जन्म 9 मार्च 1956 को लंदन में हुआ था। इसके कुछ साल बाद वे भारत लौट आए और मोंटफोर्ट स्कूल, यरकौड, कैंपियन स्कूल, मुंबई और फिर कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल में पढ़ाई की।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
हिस्ट्री में गहरी रुचि रखने वाले शशि थरूर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री (B.A. ऑनर्स) प्राप्त की। यहां से उन्होंने अपनी शिक्षा को एक नई दिशा दी।
अमेरिका से उच्च शिक्षा और सबसे कम उम्र में PhD
थरूर की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान तब मिली जब उन्होंने अमेरिका के टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में MA, MALD और PhD की डिग्रियां हासिल कीं। खास बात यह रही कि वे सिर्फ 22 साल की उम्र में PhD पाने वाले फ्लेचर स्कूल के सबसे युवा छात्र बने।
कई सम्मान और उपलब्धियां
थरूर को यूनिवर्सिटी ऑफ प्यूजेट साउंड से मानद DLitt और यूनिवर्सिटी ऑफ बुखारेस्ट से Doctor Honoris Causa की उपाधियां भी मिल चुकी हैं। फ्लेचर स्कूल में उन्हें "रॉबर्ट बी. स्टीवर्ट पुरस्कार" मिला, जो सबसे होनहार छात्र को दिया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान
डॉ. थरूर ने 'Fletcher Forum of International Affairs' नामक एक प्रतिष्ठित जर्नल की शुरुआत की और इसके पहले संपादक भी बने। 1998 में, उन्हें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने "Global Leader of Tomorrow" के रूप में चुना।
ये भी पढ़ें: कोई डॉक्टर,कोई ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएट! कितने पढ़े-लिखे हैं अंतराष्ट्रीय मंच पर PAK की पोल खोलने को तैयार 7 MPs?
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications