एम्स में भारत की पहली कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू, 30 साल के शख्स को लगाया गया टीका
भारत की पहली कोरोना वैक्सीन का: एम्स में 30 साल के शख्स को लगाया गया कोरोना वैक्सीन का पहला टीका
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में देश की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन का इंसान पर ट्रायल आज (शुक्रवार) से शुरू हो गया है। कोविड-19 के लिए बनी वैक्सीन कोवैक्सीन के मानव परीक्षण के लिए एम्स में पहला टीका 30 साल के शख्स को लगाया गया है। बताया गया है कि टीके के बाद इस व्यक्ति को दो घंटे एम्स में ही डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। उसके बाद उसे घर भेज दिया गया है।

फिलहाल पांच लोगों को लगेगा टीका
इस ट्रायल को कर रही टीम को लीड कर रहे प्रोफेसर डॉ. संजय रॉय ने बताया है कि शुक्रवार को पहले व्यक्ति को वैक्सीन दी गई है। सभी स्वास्थ्य जांच के बाद उसको ये टीका दिया गया है। अच्छी बात है कि इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखाई दिया है। कुछ घंटे एम्स में रखे के बाद उसे घर भेज दिया गया है। अभी सात दिन तक इस शख्स को डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेगा। शुरुआती चरण में पांच लोगों को टीका लगाया जाएगा। बाकी लोगों को शनिवार को वैक्सीन दी जाएगी।
Recommended Video

दो डोज में दी जाएगी वैक्सीन
जानकारी के मुताबिक, यह वैक्सीन दो डोज में दी जाएगी। अब जिन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, उन्हें 14 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। 10 मरीजों पर वैक्सीनेशन के बाद सेफ्टी का रिव्यू होगा। उसके बाद ट्रायल को आगे बढ़ाया जाएगा। दिल्ली एम्स सहित देश के 12 सेंटरों में वैक्सीन का फेज-1 ट्रायल चल रहा है। कई सेंटरों में वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है।

दुनियाभर में हो रही कोरोना वैक्सीन बनाने की कोशिश
पहले चरण में 375 लोगों पर परीक्षण होगा और इनमें से अधिकतम 100 एम्स से होंगे। दूसरे चरण में सभी 12 संस्थानों से 700 से ज्यादा लोग शामिल होंगे। बता दें कि इस समय दुनिया के कई देश कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने कि दिशा में काम कर रहे हैं। ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी, मॉडर्ना, एस्ट्रा-जेनेका, कैनसिनो, साइनोफार्म, सहित कई वैक्सीन्स ऐडवांस्ड फेज में हैं। वहीं भारत में दो वैक्सीनों का ह्यूमन ट्रायल जारी है। मानव पर शुरूआती चरण के परीक्षणों के बाद ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर दुनिया की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के शोधकर्ताओं का मानना है कि उन्हें COVID19 वैक्सीन की खोज में सफलता हाथ लग सकती है क्योंकि कोरोना वायरस के खिलाफ यह टीका 'दोहरी सुरक्षा' उपब्लध करा सकता है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications