इंतजार हुआ खत्म, भारत-EU की मेगा डील हुई फाइनल, मंगलवार को India-EU summit में हो सकता है ऐतिहासिक ऐलान
India and EU free trade agreement: भारत और यूरोपीय संघ के बीच चल रही एफटीए बातचीत अब आखिरकार फिनिश लाइन पर पहुंच चुकी है। ये कोई नॉर्मल ट्रेड डील नहीं है, बल्कि इंडिया और यूरोप के रिश्तों का नेक्स्ट लेवल अपडेट माना जा रहा है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने साफ कहा है कि यह समझौता पूरी तरह भारत के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उनके मुताबिक, यह एफटीए बैलेंस्ड है, प्रैक्टिकल है और फ्यूचर को ध्यान में रखता है, जिससे इंडिया-EU के बीच ट्रेड और इन्वेस्टमेंट को सीधा बूस्ट मिलने वाला है।
राजेश अग्रवाल ने बताया फिलहाल डील के लीगल टेक्स्ट की जांच चल रही है, लेकिन प्लान यही है कि इस साल ही इस पर साइन हो जाए। अगर सब ऑन ट्रैक रहा, तो अगले साल की शुरुआत में ये लागू हो जाएगा

भारत-EU समिट से क्या है उम्मीदें?
गौरतलब है कि 27 जनवरी (मंगलवार) को होने वाला भारत-EU समिट होने वाली है। इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय आयोग की चीफ उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा की मेजबानी करेंगे। यहां सिर्फ बातें नहीं होंगी, बल्कि ठोस फैसले आने की उम्मीद है।
एफटीए बातचीत को फाइनल टच देना, एक स्ट्रॉन्ग स्ट्रैटेजिक डिफेंस डील को सील करना और लोगों की मूवमेंट यानी माइग्रेशन को आसान बनाना ये सब एजेंडे में टॉप पर हैं। इसमें इंडिया-EU पार्टनरशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का गेमप्लान सेट होगा।
कर्तव्य पथ पर यूरोप की मौजूदगी
77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर नज़ारा खास रहा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। यह भारत-EU रिश्तों की बढ़ती गर्मजोशी का साफ संकेत था। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वॉन डेर लेयेन ने भारत की भूमिका को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा, "एक सफल भारत दुनिया को ज़्यादा स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है - और इसका फायदा हम सभी को होता है।"
सुरक्षा सहयोग की परेड, प्रतीक से समझौते तक
गणतंत्र दिवस परेड में यूरोपीय संघ की सैन्य टुकड़ी की भागीदारी सिर्फ एक झलक नहीं थी, बल्कि गहराते सुरक्षा रिश्तों का मजबूत संदेश थी। वॉन डेर लेयेन ने यह भी साफ किया कि मंगलवार को सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर औपचारिक हस्ताक्षर होंगे - जो भारत-EU संबंधों में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। एफटीए पर अंतिम मुहर के संकेत यूरोपीय संघ के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविच ने गणतंत्र दिवस के बाद सोशल मीडिया पर बड़ा संकेत दिया।
उन्होंने लिखा कि भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते को मंगलवार को अंतिम रूप दिया जा सकता है। "इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता" सेफकोविच ने कहा, "भारत के गणतंत्र दिवस पर अतिथि बनना मेरे लिए गहरा सम्मान है। हमारी साझेदारी को पुख्ता करने और एक महत्वाकांक्षी एफटीए को पूरा करने के लिए इससे बेहतर पल नहीं हो सकता।"












Click it and Unblock the Notifications