कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम पड़ाव, भारत ने एक दिन में किए 10 लाख से ज्यादा टेस्ट
नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अहम पड़ाव पर पहुंचते हुए भारत ने प्रतिदिन 10 लाख टेस्ट के आंकड़े को पार कर लिया है। शुक्रवार को भारत में दस लाख से ज्यादा कोरोना के टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को ये जानकारी दी। शुक्रवार को 69,878 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस के साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या 29,75,701 पहुंच गई।

Recommended Video
वहीं कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट शुक्रवार के 73.91 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 74.30 प्रतिशत पहुंच गया है। इसके साथ ही मृत्यु दर भी 1.90 से घटकर 1.89 पर पहुंच गई है। एक्टिव नंबर केसेज की संख्या शुक्रवार के 24.20 प्रतिशत से घटकर 23.82 पर पहुंच गई।
21 दिन में 100 फीसदी रिकवरी रेट बढ़ा
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि टेस्टिंग के चलते मरीजों की जल्दी पहचान के करके उनका होम आइसोलेशन और अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण उपचार के माध्यम से बीते 21 दिनों में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में 100 प्रतिशत की वृद्धि प्राप्त की गई है। ये सफलता सरकार द्वारा कोरोना को लेकर किए गए नीतिगत निर्णयों के चलते प्राप्त हुई है।
1511 लैब्स में हो रहे टेस्ट
इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक 21 अगस्त तक कोरोना टेस्ट के लिए 3,44,91,073 सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को देश भर से 10,23,836 सैंपल टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि प्रतिदिन कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाई जा रही है। हालांकि पिछले तीन सप्ताह में हुए अधिक परीक्षण की वजह से देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है जो कि उचित आइसोलेशन, ट्रैकिंग और सही उपचार से धीरे-धीरे कम किया जा सकेगा।
वर्तमान समय में देश भर में 1511 लैब में कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं। इन लैब में 983 लैब सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं जबकि 528 प्राइवेट लैब्स में कोरोना टेस्टिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications