कोरोना पर एक और वार: भारत ने टीकाकरण में पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
भारत में अब तक 60 करोड़ दी गई वैक्सीन की डोज,
नई दिल्ली, 25 अगस्त। कोरोना वायरस से बचाव के लिए एकमात्र उपाय वैक्सीनेसन है। यहीं कारण है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों का वैक्सीनेशन हो इस पर जोर दे रही हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में 60 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार किया। यानी 60 करोड़ डोज लोगों को लग चुकी है।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को बताया कि भारत ने 60 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार किया।

स्वास्थ मंत्री ने जानकारी दी कि हमारे देश भारत को वैक्सीनेशन का 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे थे और इसके बाद 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन लगा। इसे 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन और लगे थे।
मांडविया ने प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी दी कि देश को 30 करोड़ से 40 करोड़ तक के आंकड़े पर पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 20 दिन और लगे जबकि 60 करोड़ के आंकड़े को पार करने में 19 दिन और लगे।
गौरतलब है कि 16 जनवरी 2021 को देश भर में कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। जिसके पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को वैक्सीन लगाई गई और दो फरवरी से फ्रंट लाइन वर्कस(एफएलडब्ल्यू) जिसमें पुलिस, पत्रकार समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को वरीयता से कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। केंद्र की राज्यों को एडवाइजरी, 5 सितंबर तक सभी शिक्षकों के टीकाकरण का प्लान
इसके बाद कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ जिसमें देश के 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीनेशन की अनुमति दी गई। इसके बाद देश में एक अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था। वहीं अब माना जा रहा है कि बच्चों के लिए भी जल्द वैक्सीन आ जाएगी। जिसमें शुरूआती दौर में 12 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को वैक्सीन की डोज लगवाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications