India-china standoff: भारत-चीन के बीच आज 10वें दौरे की वार्ता, सैनिकों को हटाने के मुद्दे पर होगी चर्चा

India-china standoff: भारत-चीन के बीच 10वें दौरे की वार्ता, सैनिकों को हटाने के मुद्दे पर होगी चर्चा

India-china standoff Ladakh LAC issue: 10th round talks: भारत और चीन के बीच आज कोर कमांडर लेवल की 10वें दौरे की वार्ता है। लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच दोनों देश बैठक में सैनिकों को पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग क्षेत्रों से हटाने पर चर्चा करेंगे। दावा किया जा रहा है कि भारत और चीन दोनों ने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों की वापसी करा ली है। ये बैठक एलएसी पर चीन की तरफ मोल्दो सीमा बिंदु पर होगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। भारत की ओर से बैठक का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन करेंगे, जो लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर हैं। वहीं चीन की ओर से बैठक का नेतृत्व मेजर जनरल लिउ लिन करेंगे, जो चीनी सेना के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर हैं।

Recommended Video

    India-china Meet : भारत-चीन के बीच आज 10वें दौरे की वार्ता,इस मुद्दे पर होगी चर्चा | वनइंडिया हिंदी
    India china

    भारत और चीन के बीच ये बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब दोनों देशों के बीच डिसइंगेजमेंट समझौता का पहला चरण पूरा हो गया है। कोर कमांडर स्तर के दसवें दौर की बैठक दूसरे चरण के डिसइंगेजमेंट पर भी दोनों देश चर्चा करेंगे।

    रिपोर्ट के मुताबिक पैंगोंग झील के उत्तरी-दक्षिणी किनारों से दोनों देशों की सैनिकों ने वापसी कर ली है। वहीं अस्त्र-शस्त्रों , बंकरों, तंबुओं को भी हटाने का काम गुरुवार को पूरा हो गया है। आज के बैठक के एक दिन पहले चीन के सरकारी अखबार ने अधिकारिक तौर पर बताया कि जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प में उनके चार जवानों की मौत हो गई थी। चीन ने कहा कि उन्होंने अपने जवानों को श्रद्धांजलि दे दी है। इतने महीनों से चीन ने गलवान घाटी में हुई हिसंक झड़प के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। गलवान घाटी झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इस झड़प में चीन के 35 सैनिक हताहत हुए थे।

    भारत और चीन के बीच पिछले 9 महीने से पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध जारी है। इस मामले में संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को कहा है कि भारत और चीन के बीच पैंगोंग झील क्षेत्र से सैनिकों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का समझौता हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+