गलवान घाटी में शहादत देने वाले जवानों को कभी नहीं भूलेगा देश: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। लद्दाख में 15-16 जून की रात गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 जवानों की शहादत को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वीरता की मिसाल बताते हुुए कहा कि देश इस बलिदान को भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सैनिक वीरता के साथ सीमाओं की रक्षा के लिए खड़े हैं और हमें उनकी वीरता पर गर्व है। सिंह ने अपने बयान में कहा, गालवान में सैनिकों की जान जाना बहुत परेशान करने वाला और दर्दनाक है। हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस दिखाते हुए अपने जीवन का बलिदान किया है।

राजनाथ सिंह ने सैनिकों की शहादत पर कही ये बात

राजनाथ सिंह ने सैनिकों की शहादत पर कही ये बात

रक्षामंत्री ने कहा, अपनी जान देने वाले सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। मेरा दिल शहीद हुए सैनिकों के परिवारों लिए परेशान है। राष्ट्र इस कठिन घड़ी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमें भारत की वीरता के शौर्य और साहस पर गर्व है।

भारत और चीनी सैनिकों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एमएसी)पर तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों (सेना, नौसेना और वायु सेना) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ बैठक भी की है। मंगलवार सुबह से ही सरकार के शीर्ष मंत्रियों के बीच बैठकों का दौर चल रहा है। रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के बीच भी विमर्श का सिलसिला चल रहा है।

भारत चीन में तनाव

भारत चीन में तनाव

पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास चीन और भारत की सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों सेनाओं में जारी तनातनी के बीच सोमवार रात को हिंसक झड़प हुई। इसमें एक कर्नल सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए। कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि चीनी पक्ष को भी भारी नुकसान हुआ है। बता दें कि कई दशक बाद ऐसा हुआ है जब चीन और भारत के बीच इस तरह का तनाव सीमा पर है।

विपक्ष ने कहा- पीएम फैसला लें, हम उनके साथ

विपक्ष ने कहा- पीएम फैसला लें, हम उनके साथ

भारत चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच विपक्ष के नेताओं ने प्रधानमंत्री से इस पर स्थिति साफ करने को कहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आखिर क्यों देश के प्रधानमंत्री चुप हैं, आखिर वो छिप क्यों रहे हैं। अब बहुत हुआ, हमे ये जानना है कि आखिर क्या हुआ है। आखिर चीनी सैनिकों की भारत के सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे हुई। आखिर कैसे उनकी हिम्मत हो गई कि उन्होंने हमारी जमीन को ले लिया। हम सब उनके साथ हैं, वो डरें नहीं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के लोगों को यह बताना चाहिए कि सीमा पर आखिर क्या गलत हुआ है। सीमा पर जो कुछ हुआ है उसके लिए हम जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी या राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं। हम सभी 20 जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार हैं। प्रधानमंत्री जो भी फैसला लेंगे सभी दल उनका समर्थन करेंगे, लेकिन उन्हें लोगों को यह बताना चाहिए कि सीमा पर आखिर क्या गलत हुआ है।

हमारे सैनिकों को मारने की आखिर चीन की हिम्मत कैसे हुई, प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं, वो छिप क्यों रहे हैं: राहुल गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+