हमारे सैनिकों को मारने की आखिर चीन की हिम्मत कैसे हुई, प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं, वो छिप क्यों रहे हैं: राहुल गांधी

नई दिल्ली। भारत चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच जिस तरह से देश के 20 जवानों की जान चली गई, उसपर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आखिर क्यों देश के प्रधानमंत्री चुप हैं, आखिर वो छिप क्यों रहे हैं। अब बहुत हुआ, हमे ये जानना है कि आखिर क्या हुआ है। आखिर चीनी सैनिकों की भारत के सैनिकों को मारने की हिम्मत कैसे हुई। आखिर कैसे उनकी हिम्मत हो गई कि उन्होंने हमारी जमीन को ले लिया।

Recommended Video

    India-China LAC Tension: Rahul Gandhi का सवाल, PM चुप क्यों हैं | वनइंडिया हिंदी
    rahul gandhi

    बता दें कि इससे पहले राहुल गाधी ने जवानों की शहादत के बाद ट्वीट करके दुख जाहिर किया था और कहा था कि मैं अपने दुख को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। जिन अधिकारियों और जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया है, उनके लिए मैं अपने दर्द को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। इनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है, हम इस मुश्किल समय में आपके साथ खड़े हैं। बता दें कि भारत-चीन के सैनिकों के बीच 15 जून की रात हुई झड़प में देश के 20 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए हैं।

    बता दें कि लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक हमले में भारतीय सेना के जवानों की शहादत से पूरे देश में गुस्सा है। भारतीय सूत्रों के मुताबिक चीन के भी 43 जवान मारे गए हैं या तो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआत में, भारतीय सेना ने कहा कि एक अधिकारी और दो सैनिक मारे गए। बाद में भारतीय सेना ने बयान में बताया कि 15-16 जून की रात भारत-चीन की झड़प हुई थी, लाइन ऑफ ड्यूटी पर 17 भारतीय टुकड़ियां जख्मी हुई हैं। वहीं, उप-शून्य तापमान में हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए हैं, जिनकी संख्या 20 है। भारतीय सेना राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

    raga
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+