पाक और चीन ने की बुरी नजर से बचाएगा मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम

नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने जानकारी दी है कि भारत जल्‍द ही रूस से अल्‍ट्रा मॉर्डर्न एडवांस्‍ड एंटी-बैलेस्टिक मिसाइल सिस्‍टस खरीदेगा। एस-400 मिसाइल सिस्‍टम की इस डील के लिए शनिवार को रक्षा मंत्री पार्रिकर रूस रवाना होंगे।

missile-defence-system-russia

पर्रिकर के मुताबिक दिसंबर में जब पीएम नरेंद्र मोदी अपनी रूस की यात्रा पर जाएंगे तो उससे पहले डील फाइनल हो जाएगी। फिलहाल डील के लिए कितनी रकम खर्च होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। डिफेंस एक्वीजिशन काउंसिल ने इंडियन एयरफोर्स के लिए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

रूस के साथ इस डील के फाइनल होने के बाद भारत पाकिस्‍तान और चीन की ओर से होने वाले किसी भी मिसाइल सिस्‍टम से पूरी तरह से सुरक्षित रह सकेगा।

आपको बता दें कि चीन की ओर से भी इस तरह की एक डील को साइन किया गया है। करीब एक वर्ष पहले हुई इस डील के लिए चीन ने तीन अरब डॉलर की रकम अदा की थी।

क्‍या है यह मिसाइल सिस्‍टम

  • इस सिस्टम से 120-400 किलोमीटर की रेंज में सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों को मार गिराया जा सकता है।
  • सिस्‍टम की मदद से 400 किमीतक की रेंज में दुश्मन के एयरक्राफ्ट, फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन ढेर हो सकते हैं।
  • रूस का दावा है कि यह जमीन से हवा में वार कर सकती है।
  • इसके अलावा एस-400 रडार की पकड़ में न आ सकने वाले फाइटर जेट को भी गिरा सकता है।
  • इस सिस्‍टम की वजह से भारत अपने न्‍यूक्लियर प्‍लांट्स और अहम ठिकानों की सुरक्षा भी कर सकता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+