VIDEO: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अजमेर शरीफ दरगाह का किया दीदार, स्थानीय कलाकारों के साथ लगाए ठुमके
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय दौरे पर भारत आई हैं। वे गुरुवार को अजमेर शरीफ दरगाह गईं। उनका स्वागत करने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर स्थानीय कलाकार थे। पीएम शेख हसीना ने उन कलाकारों के साथ ठुमके लगाए।
नई दिल्ली, 08 सितंबर: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय दौरे पर भारत आई हैं। वे गुरुवार को अजमेर शरीफ दरगाह गईं। उनका स्वागत करने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर स्थानीय कलाकार थे। पीएम शेख हसीना ने उन कलाकारों के साथ ठुमके लगाए। 6 सितंबर को भारत आई हैं।

पीएम मोदी के साथ की द्विपक्षीय वार्ता
शेख हसीना ने मंगलवार को पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देश के प्रधानमंत्री ने अपने संबंधों को और मजबूत करने को लेकर रणनीति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे एशिया में भारत, बांग्लादेश से निर्यात के लिए सबसे बड़ा बाजार है। इसको और तेज से बढ़ाने के लिए हम जल्द ही एक द्विपक्षीय आर्थिक व्यापक साझेदारी समझौते पर चर्चा शुरू करेंगे।

बांग्लादेश, भारत के लिए सबसे बड़ा व्यापार
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत-बांग्लादेश संबंध आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश भारत का सबसे बड़ा विकास और व्यापार भागीदार है। लोगों से लोगों के बीच सहयोग में निरंतर सुधार हो रहा है।

दोनों देश के संबंध लगातार बढ़ रहे हैं
शेख हसीना के साथ जारी किए गए संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। हमने आईटी, स्पेस और परमाणु क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। बिजली पारेषण लाइनों पर भारत और बांग्लादेश के बीच भी बातचीत चल रही है।

जल बंटवारे पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने जल बंटवारे पर महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर किए। 54 नदियां भारत-बांग्लादेश सीमा से होकर बहती हैं और दोनों देशों के लोगों की आजीविका से जुड़ी हैं। आज हमने कुशियारा नदी के जल-बंटवारे के संबंध में एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

आतंकवाद पर भी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में बाढ़ की स्थिति, आतंकवाद, द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बात की। हमने बाढ़ शमन पर अपना सहयोग बढ़ाया है। हम बांग्लादेश के साथ बाढ़ के संबंध में रीयल-टाइम डेटा साझा करते रहे हैं और आतंकवाद पर भी चर्चा की है।
यह भी पढ़ें- शेख हसीना से मिले पीएम मोदी, बोले- बांग्लादेश, भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार, जानें वार्ता की बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications