तीनों सेनाए साथ में करेंगी जॉइंट ट्रेनिंग, तालमेल बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

तीनों सेनाए साथ में करेंगी ज्वाइंट ट्रेनिंग ,तालमेल बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

नई दिल्ली। देश की तीनों सेनाएं (आर्मी, नेवी और वायुसेना) साथ में ट्रेनिंग करेंगी। सशस्त्र बलों के इतिहास में पहली बार जॉइंट ट्रेनिंग के लिए मूलभूत सिद्धांतों का 51 पन्नों का एक दस्तावेज तैयार किया गया है। तीनों सेनाओं के साथ मिलकर काम करने की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है। मंगलवार को तीनों सेना प्रमुखों की कमेटी के चेयरमैन और नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा ने 51 पन्नों का जॉइंट ट्रेनिंग का सिद्धांत पत्र जारी किया है। इस दस्तावेज को तैयार करने में तीनों सेना मुख्यालयों और संबंधित पक्षों को शामिल किया गया। यह सेनाओं के लिए बेसिक नॉलेज का काम करेगा, जिसका भविष्य में और विकास किए जाने की बात कही गई है।

india armed forces joint training doctrine to boost integration

एनबीटी की खबर के मुताबिक, इससे पहले अप्रैल में तीनों सेनाओं का संयुक्त सिद्धांत पत्र जारी किया गया था। इस तरह के संयुक्त ट्रेनिंग से सेशन का मकसद तीनों सेनाओं में तालमेल और साथ मिलकर काम करने की क्षमता को बढ़ाना है, जिससे रिसोर्स का अधिकतम इस्तेमाल किया जा सके। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पद संभालने के बाद तीनों सेनाओं की संयुक्तता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए संकेत दिए थे कि ट्रेनिंग से इसकी शुरुआत की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+