'सभी फैसले 21 दिन के अंदर लिए जाएंगे', INDIA अलाइंस की बैठक के बाद बोले मनोज झा
5 राज्यों के चुनाव के बाद पहली बार विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की गैंड लेवल की मीटिंग मंगलवार को हुई। इसमें 28 पार्टियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बैठक में राज्यों में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पंजाब जैसे कुछ राज्यों में पार्टियों के बीच विवादों से बाद में निपटा जाएगा।
वहीं, मीडिया से मुखातिब हुए आरजेडी सांसद मनोज झा ने बैठक के बाद कहा कि सभी इस बात पर सहमत हुए कि सीट बंटवारे और जनसंपर्क पर तीन हफ्ते के अंदर फैसला हो जाना चाहिए। तय हुआ कि हमें अधिकतम 101 कार्यक्रम सुनिश्चित करना है। खासकर तेजस्वी यादव की ओर से इस बात पर जोर दिया गया कि पीएम मोदी निरर्थक राजनीति करते हैं।

मनोज झा ने आगे कहा कि हमें 5 मुद्दों की पहचान करनी है, जिससे लोग जुड़ सकें। चाहे रोजगार का मुद्दा हो, पेंशन का हो, स्वास्थ्य का हो। मुझे लगता है कि इस बैठक की उपलब्धि यही है कि इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाना चाहिए, एक जन संपर्क कार्यक्रम शुरू किया जाना चाहिए और राज्य स्तर पर तीन सप्ताह के भीतर सीटों का बंटवारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बैठक में इन मामलों पर हुई चर्चा
बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति, सीट बंटवारे पर चर्चा हुई। वहीं, पीएम फेस पर ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम को लेकर बैठक खत्म हुई। सूत्रों के अनुसार, सीट बंटवारे पर चर्चा शुरू होने के बावजूद, तृणमूल कांग्रेस चाहती है कि सीट बंटवारे की योजना को साल के अंत तक अंतिम रूप दिया जाए, खासकर पश्चिम बंगाल में।












Click it and Unblock the Notifications