INDIA Alliance: संसद के विशेष सत्र से पहले खरगे के घर कांग्रेस की सीक्रेट मीटिंग, राहुल गांधी भी रहे मौजूद
India Alliance: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आवास पर कांग्रेस की मीटिंग की। इसमें पार्टी सांसद राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस बैठक में मौजूद रहे।
India Alliance: संसद के विशेष सत्र और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आज यानी रविवार को राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर एक बैठक की। इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।
बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। खास बात यह है कि खरगे ने दो दिन बाद यानी पांच सितंबर को विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) के सांसदों को एक अहम बैठक के लिया बुलाया है। उससे पहले खरगे के आवास पर हुई रविवार मीटिंग अहम मानी जा रही है।

बैठक से बाहर निकले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने वन नेशन वन इलेक्शन के लिए बनी कमेटी में अधीर रंजन चौधरी के शामिल नहीं होने पर कहा कि भारत सरकार अडानी के मुद्दे को भटकाना चाहती है...इसलिए वे ये सब चीजें कर रहे हैं। और ये चीजें करते समय वे संसदीय रीति-रिवाजों और परंपराओं को पूरी तरह से नुकसान पहुंचा रहे हैं।
पांच सितंबर की बैठक में तय होगी रणनीति
सूत्रों के मुताबिक, 18 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले आगामी विशेष सत्र के लिए पांच सितंबर को विपक्षी दल अपनी रणनीति तय करेगा। यह बैठक भी खरगे के राजाजी मार्ग स्थित अपने आवास पर होगी। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही एकजुट होकर विपक्ष बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने की योजना भी बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications