लाल किले से नॉन स्टॉप 90 मिनट बोले PM मोदी, कहा- अगले साल मैं फिर आऊंगा

Independence Day 2023 PM Narendra Modi: देशभर में 15 अगस्त को आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से लगातार 10वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए लगातार नॉन स्टॉप 90 मिनट तक भाषण दिया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा। पीएम मोदी ने अपने भाषण के आखिर में कहा कि अगले साल वह फि से आएंगे और लाल किले पर तिरंगा लहराएंगे।

pm modi speech duration on red fort

पीएम मोदी ने कहा, ''अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता और गौरवगान... पूरे आत्मविश्वास से आपके सामने प्रस्तुत करूंगा।''

Recommended Video

    लाल किले से नॉन स्टॉप 90 मिनट बोले PM मोदी, कहा- अगले साल मैं फिर आऊंगा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''2019 में, प्रदर्शन के आधार पर, आपने मुझे एक बार फिर आशीर्वाद दिया...अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम क्षण आने वाले पांच साल हैं। अगले साल, इसी समय 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं देश की उपलब्धियों और विकास को आपके सामने रखूंगा...।''

    पीएम मोदी ने कहा, ''मैं आप में से आता हूं, मैं आपके बीच से निकला हूं, मैं आपके लिए जीता हूं। अगर मुझे सपना भी आता है तो आपके लिए आता है, अगर मैं पसीना भी बहाता हूं तो आपके लिए बहाता हूं। इसलिए ​नहीं कि आपने मुझे ये दायित्व दिया, ये मैं इसलिए कर रहा हूं क्योंकि आप मेरे ​परिवारजन हैं और मैं आपके किसी दुख को नहीं देख सकता हूं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+