15 अगस्त 2023 तक चलाई जाएंगी 75 वंदे भारत ट्रेंनें, आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर PM मोदी का ऐलान

15 अगस्त 2023 तक चलाई जाएंगी 75 वंदे भारत ट्रेंनें, आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर PM मोदी का ऐलान

नई दिल्ली, 15 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कहा है कि 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेंनें चलाई जाएंगी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा आजादी के अमृत महोत्सव के 75 हफ्ते के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में 75 वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये वंदे भारत ट्रेनें देश के हर कोने को जोड़ेने का काम करेगी। पीएम मोदी ने कहा, ''देश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के हर कोने को आपस में जोड़ेंगी।''

Recommended Video

    75th Independence Day: Lal Qila से PM Modi ने देश को दिया ये मंत्र! | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    पीएम नरेंद्र मोदी के इस वादे को पूरा करने के लिए रेलवे मंत्रालय ने पूरा प्लान भी बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे वित्‍तीय वर्ष 2022-23 में हर महीने रेलवे पूरी क्षमताओं के साथ ट्रेनों का प्रोडक्‍शन शुरू करेगा। इंडियन रेलवे हर महीने 6 वंदे भारत एक्‍सप्रेस का प्रोडक्शन करेगा। हर महीने 6 ट्रेनों के निर्माण के साथ निर्धारित समय में 75 वंदे भारत एक्‍सप्रेस चलने शुरू हो जाएंगी।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आज के भाषण में विभिन्न परिवहन योजनाओं के बारे में बात की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बहुत अधिक अभूतपूर्व है कि यूडीएएन योजना देश के दूर-दराज के क्षेत्रों को जोड़ रही है और अधिक गति से नए हवाई अड्डे बन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। पीएम ने घोषणा की है कि पूर्वोत्तर के सभी राज्यों की राजधानियों को रेल सेवाओं से जोड़ने का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में चाहे वह पूर्व, पूर्वोत्तर, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख सहित पूरे हिमालयी क्षेत्र, तटीय क्षेत्र या आदिवासी क्षेत्र हो, भविष्य में भारत के विकास का एक बड़ा आधार बन जाएगा। मोदी ने कहा, यह क्षेत्र बांग्लादेश, म्यांमार और दक्षिण पूर्व एशिया से जुड़ने वाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+