10363 हुई कोरोना के मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटों में सामने आए 1211 नए केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 1211 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 10,363 हो गई है। इसमें 8988 सक्रिय मामले हैं, 1035 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 339 मौतें हुई हैं।

covid-19, coronavirus, coronavirus in india, indian government, health ministry, covid-19 in india, कोविड-19, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में 2334 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 160 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 1510 संक्रमित मरीज हैं और वहां 28 लोगों की मौत हई है। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1173 मामले हैं और 11 मौत हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में अब तक 604 मामले सामने आए हैं, जबकि 43 लोगों की मौत हुई है।

कहां कितने मामले?

राजधानी दिल्ली में सोमवार को 356 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस दर्ज किए गए, जिनमें 325 पॉजिटिव मामले- अंडर स्पेशल ऑपरेशन शामिल है, 4 मौतें भी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 1510 हो गए हैं, जिसमें से 1071 पॉजिटिव मामले अंडर स्पेशल ऑपरेशन के तहत सामने आए हैं, अभी तक कुल 28 मौतें हुई हैं।

देश में कोरोना वायरस के 300 से अधिक मामले वाले राज्यों में राजस्थान 873 मरीज, उत्तर प्रदेश 558 मरीज और कर्नाटक में 247 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 21 लोगों का पता चला है, जबकि 270 मामलों की पुष्टि जम्मू-कश्मीर और 15 की लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1 और मणिपुर 2 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 31 मामलों की पुष्टि हुई है।

अभिनेत्री अदा शर्मा ने मोजे से घर पर बनाया मास्क, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+