सरकार ने लोकसभा में वापस लिया Income Tax Bill 2025, अब 11 अगस्त को होगा पेश, टैक्स स्लैब में होंगे बदलाव?

Income Tax Bill 2025: केंद्र सरकार ने लोकसभा में इनकम टैक्स बिल 2025 वापस ले लिया है। इस बिल को फरवरी 2025 में सदन में टेबल किया गया था, जिसके बाद इसे सलेक्ट कमेटी को भेजा गया था। सेलेक्ट कमेटी के सुझावों को स्वीकार कर लिया गया है। अब 11 अगस्त को लोकसभा में नया बिल पेश किया जाएगा।

इस बिल को वापस लेकर नया बिल पेश करने की वजह अनावश्यक प्रावधानों को हटाना था। साथ ही, बिल की भाषा को भी सरल किया गया है और भाषा संबंधी कुछ त्रुटियों को ठीक किया गया है। अब ज्यादातर लोगों का सवाल है कि क्या नया बिल पेश होने के बाद इनकम टैक्स स्लैब में भी बदलाव होगा?

Income Tax Bill 2025

सलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया था Income Tax Bill 2025

केंद्र सरकार ने फरवरी 2025 में यह बिल लोकसभा में टेबल किया था जिसके बाद इसे सलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया था। कमेटी ने बिल में कुछ सुधार सुझाए थे और कुछ अनावश्यक प्रावधानों को हटाने का भी सुझाव दिया था। केंद्रीय कैबिनेट ने इन सारे सुझावों को स्वीकार कर लिया है और बिल का अपडेटेड वर्जन 11 अगस्त को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Tax Friendly Countries: कम टैक्स, ज्यादा फायदा: यहां की नागरिकता बचा सकती है आपका ढेर सारा पैसा

Income Tax Bill 2025 में टैक्स स्लैब में भी होगा बदलाव?

सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या नए बिल में इनकम टैक्स स्लैब में भी कोई बदलाव होगा? आयकर विभाग ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि नए बिल में टैक्स स्लैब में किसी तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। नए बिल का मकसद सिर्फ भाषा संबंधी त्रुटियों को ठीक करना और जटिल शब्दावली के बजाय आसान शब्दों का इस्तेमाल करना है।

यह विधेयक 6 दशक पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह पर लाया गया है। बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाली सेलेक्ट कमेटी के पास इसे समीक्षा के लिए भेजा गया था। सलेक्ट कमेटी ने कुछ सुझाव भी जोड़े हैं जिसे नए बिल में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: No Toll Tax on Two-Wheelers: दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबर भ्रामक, सरकार ने किया खंडन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+