No Toll Tax on Two-Wheelers: दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबर भ्रामक, सरकार ने किया खंडन
दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की खबरों को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भ्रम फैलाया जा रहा है। ऐसी खबरें चल रही थीं कि 15 जुलाई से नेशनल हाईवे का उपयोग करने वाले टू-व्हीलर चालकों को टोल टैक्स देना होगा। लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन खबरों का सख्त खंडन किया है।
गडकरी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "कुछ मीडिया हाउसेज द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दो-पहिया वाहनों के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने इस तरह की खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं।"

दोपहिया वाहनों से क्यों नहीं लिया जाता टोल?
वर्तमान में दोपहिया वाहनों से टोल वसूला नहीं जाता, क्योंकि इनके मालिकों से रोड टैक्स पहले ही वसूला जाता है। यही वजह है कि टोल प्लाजा पर इनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

"ई-रिक्शा को बढ़ावा देना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि"
इस बीच नितिन गडकरी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को दिए इंटरव्यू में बताया कि देश में ई-रिक्शा के चलन को बढ़ावा देना उनके 11 वर्षों के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा, "2014 में जब ई-रिक्शा शुरू हुए, तबसे करीब 1.5 करोड़ लोगों को मैन्युअल लेबर से मुक्ति मिली है। खासकर झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हाथ से रिक्शा खींचने की प्रथा थी, जिसे ई-रिक्शा ने खत्म किया।"
यह भी पढ़ें- जिसे आसमां से टूटा बादल समझा, वो निकला कुछ और! कटका गांव के वायरल वीडियो का सच












Click it and Unblock the Notifications