250 रुपए की शर्त में 12 साल के लड़के ने ले ली दोस्त की जान

12 साल के दो दोस्तों के बीच एक क्रिकेट मैच को लेकर शर्त लगी और इस शर्त का अंजाम बेहद खौफनाक निकला।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक मैच पर लगी शर्त के विवाद में एक 12 साल के लड़के ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। मैच को लेकर दोनों के बीच 250 रुपए की शर्त लगी थी, जिसमें आरोपी का दोस्त शर्त जीत गया था। शर्त की रकम देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। मृतक की उम्र भी 12 साल ही है।

murder

जानकारी के मुताबिक जिले के लीलाह थाना क्षेत्र में दस्पारा इलाके के रहने वाले ये दोनों लड़के आपस में दोस्त थे। मृतक के पिता कन्हैया पासवान ने बताया, 'एक क्रिकेट मैच को लेकर दोनों के बीच 250 रुपए की शर्त लगी थी। आरोपी लड़का ये शर्त हार गया और पैसे देने से इंकार करने लगा। इसपर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी मेरे बेटे को पास के एक गार्डन में ले गया और वहां उसे बुरी तरह पीटा।'

कन्हैया ने बताया, 'आरोपी लड़के ने मेरे बेटे को पीटने के बाद उसका सिर एक ईंट से कुचल दिया। इसके बाद जब मेरे बेटे को होश नहीं रहा तो आरोपी ने उसका गला घोंट दिया और मेरा बेटे को मार दिया।' पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़के ने अपने दोस्त की हत्या के बाद उसका शव ठिकाने लगाने का मन बनाया। वह अपने दोस्त के शव को पास के एक जंगल में ले गया और उसे झाड़ियों व ईंट-पत्थरों से ढक दिया।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके एक दोस्त को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर मृतक का शव शनिवार को बरामद कर लिया। मृतक के पिता कन्हैया का कहना है कि उनका बेटा तो अब वापस नहीं आ सकता, लेकिन आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: भीख मंगवाने के लिए काटे दोनों हाथ, बेहोश कर किया था अपहरण, देखिए ये तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+