कोरोना संकट के बीच आई अच्छी खबर: समय से 2 हफ्ते पहले पूरे देश में पहुंचा मॉनसून, यहां होगी झमाझम बारिश
अच्छी खबर: समय से 2 हफ्ते पहले पूरे देश पर छाया मॉनसून, यहां होगी झमाझम बारिश
नई दिल्ली। कोरोना संकट से पूरा देश जूझ रहा है। लोग कोरोना के बढ़ते मामलों से परेशान है। सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर परेशान है तो लोग बढ़ती महंगाई से, लेकिन सबके बीच एक अच्छी खबर आई है। मॉनसून अपने तय समय से दो हफ्ते पहले ही देश भर में पहुंच चुका है। साउथवेस्ट मॉनसून ने शुक्रवार को पूरे देश पर कब्जा कर लिया।

दो हफ्ते पहले आया मॉनसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शुक्रवार को राजस्थान पहुंच गई। मॉनसून अपने तय समय 8 जुलाई से दो हफ्ते पहले ही पहुंच चुका है, जो देश के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण भारत में प्रवासी मजदूरों के पहुंचने के बाद से मनरेगा अपने चरम पर है तो वहीं ये मॉनसून कृषि क्षेत्र के लिए खुशहाली लेकर आया है। मजदूरों की उपलब्धता के साथ-साथ समय से पहले पहुंचे मॉनसून कृषि उत्पाद के लिए मददगार साबित होगा।

26 जून को देशभर में पहुंचा मॉनसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तय समय से दो हफ्ते पहले पूरे देश पर छा गया गया। आमतौर पर ये मॉनसून 1 जून तक केरल पहुंचता थास जहां से इसे राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंचने में 45 दिन का समय लगता है। तकरीबर 8 जुलाई के आसपास ये मॉनसून राजस्थान पहुंचता था, लेकिन इस बार समय से 2 हफ्ते पहले ही शुक्रवार को ये राजस्थान पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जून को मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत देशभर में पहुंच गया है।

यहां होगी झमाझाम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार अच्छी बारिश होगी। दिल्ली और उससे सटे इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। अब लगभग हर जगह बारिश होगी। हिमायलन रीजन, पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम के साथ-साथ सिक्किम में अगले कुछ एक-दो दिनों में भारी बारिश होगी। वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश अरुणाचल प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, कर्नाटक, लक्षद्वीप में तेज बारिश होने का अनुमान है।

सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश
आईएमडी के मुताबिक देश में वर्तमान में हेल्दी मॉनसून को अनुभव ले रहा है। 25 जून तक अनुमान से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक ये अच्छी खबर है, क्योंकि मॉनसून पर देश का कृषि सेक्टर निर्भर है। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून का पहले आना और अच्छी बारिश होना देस के लिए अच्छा है, क्योंकि देश का दो-तिहाई हिस्सा कृषि पर निर्भर है। अच्छी बारिश के साथ अच्छी फसल की उम्मीद की जा रही है। अच्छी फसल देश की अर्थव्यवस्था के लिए राहत देकर आएगा।

पिछले साल लेट आया था मॉनसून
आईएमडी के मुताबिक पिछले साल मॉनसून 2 हफ्ते लेट पहुंचा था और देश में जून के बारिश 33 फीसदी कमी के साथ रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक साल 2019 तक देशभर 15 जुलाई तक मॉनसून पहुंचता था, लेकिन आगे खिसकर 8 जुलाई तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल देश में अच्छी बारिश होगी और किसानों के चेहरे पर खुशी लौटेगी।
राहत भरी खबर: एक बार फिर से बढ़ी PAN-Aadhaar लिंकिंग की डेडलाइन, जानिए नई तारीख












Click it and Unblock the Notifications