कर्नाटक: कोर्ट में पति ने सरेआम काट डाला पत्नी का गला, थोड़े देर पहले साथ रहने को हुए थे तैयार

कर्नाटक: कोर्ट में पति ने सरेआम काट डाला पत्नी का गला, थोड़े देर पहले साथ रहने को हुए थे तैयार

बेंगलुरु, 14 अगस्त: कर्नाटक के एक फैमिली कोर्ट में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। इस घटना के थोड़े ही देर पहले दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात पर हामी भरी थी। पति-पत्नी दोनों फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए दायर किए जाने के बाद काउंसलिंग सत्र में भाग लेने गए थे। हमले के बाद उस व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। काउंसलिंग सत्र के दौरान पति-पत्नी ने अपने मतभेदों को भूलाकर साथ रहने और अपनी शादी को एक और मौका देने पर सहमति जताई थी। इन दोनों की शादी के 7 साल हुए थे।

Karnataka

पति शिवकुमार ने अपनी पत्नी चैत्र पर हमला किया, जब वह हसन जिले के होलेनरसीपुरा फैमिली कोर्ट में एक घंटे की काउंसलिंग के बाद बाहर निकली। वह उसके पीछे-पीछे वाशरूम तक गया और उसके गले को कुल्हाड़ी से काट दिया, जिससे उसका काफी खून बह रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद जब उसने भागने की कोशिश की तो राहगीरों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी चैत्र को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें कृत्रिम श्वसन पर रखा गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई क्योंकि उसके गले में गहरे घाव के कारण काफी खून बह गया था।

शिवकुमार पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि वह व्यक्ति अदालत परिसर के अंदर हथियार कैसे लेकर पहुंचा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरिराम शंकर ने कहा, "घटना अदालत परिसर में हुई है। हमने उसे अपनी हिरासत में लिया है। हमने उस हथियार को जब्त कर लिया है जिसका इस्तेमाल उसने अपराध करने के लिए किया था। हम जांच करेंगे कि काउंसलिंग सत्र के बाद क्या हुआ और वह अदालत के अंदर हथियार कैसे ले जाने में कामयाब रहा। क्या यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी, जांच के दौरान हम सभी एंगल पर फोकस करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+