भारत में एक दिन में हुआ 36 लाख लोगों का टीकाकरण, वैक्सीनेशन के मामले में शीर्ष पर महाराष्ट्र

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में शुक्रवार को 36 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया।

नई दिल्ली, 5 जून। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में शुक्रवार को 36 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। 5 जून को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 36,50,080 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 33,74,640 को कोरोना की पहली डोज जबकि 2,75,440 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया।

coronavirus

अब तक 22,78,60,317 लोगों को लगा टीका
भारत में अब तक 22,78,60,317 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। जिसमें से 18,19,52,338 लोगों को पहली जबकि 4,59,07,979 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई है।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक टीकाकरण
भारत के महाराष्ट्र राज्य में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा टीकाकरण हुआ है। राज्य में 1,89,40,778 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके बाद उत्तर प्रदेश (1,62,42,637), राजस्थान (1,42,88,985) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत बोलीं- रिकवरी का झूठा अहसास कराता है कोरोना वायरस, मैं निगेटिव होने के बाद...

दूसरी डोज के मामले में भी पहले नंबर पर महाराष्ट्र
कोरोना की दूसरी डोज देने के मामले में भी महाराष्ट्र लीड कर रहा है। राज्य में 47,27,545 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज दी जा चुकी है। महाराष्ट्र के बाद गुजरात (42,61,375 ) और पश्चिम बंगाल ( 39,30,952) लोगों के टीकाकरण के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

कुल टीकाकरण के मामले में भी महाराष्ट्र नंबर वन पर बना हूआ है। राज्य में अब तक 2,36,68,323 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जबकि उत्तर प्रदेश में 1,98,38,197 लोगों का टीकाकरण और गुजरात में 1,79,24,919 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

भारत में अब तक कोरोना के 28.6 मिलियन मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 15,55,248 मामले फिलहाल सक्रिय हैं। वहीं कोरोना से अब तक 2,67,95,549 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,380 नई मौतों के साथ मौतों का कुल आंकड़ा 3,44,082 पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+