कंगना रनौत बोलीं- रिकवरी का झूठा अहसास कराता है कोरोना वायरस, मैं निगेटिव होने के बाद...

मुंबई, 5 जून: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत बीते महीने कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थी। 10 दिन तक संक्रमित रहने के बाद कंगना की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। कंगना ने कोरोना से ठीक होने के बाद केअपने तजुर्बे को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए करीब चार मिनट के वीडियो में कंगना ने कहा है कि कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आ जाने का मतलब पूरी तरह से ठीक हो जाना नहीं है। किसी दूसरे मर्ज में जब मरीज रिकवरी करता है तो तेजी से ठीक होता है लेकिन कोरोना वायरस रिकवरी का एक झूठा अहसास कराता है।

कंगना का कोरोना से रिकवरी का एक्सपीरियंस

कंगना का कोरोना से रिकवरी का एक्सपीरियंस

वीडियो में कंगना कह रही हैं, मैं कोरोना से रिकवरी का अपना एक्सपीरियंस शेयर करने के लिए आई हूं। कोरोना की रिकवरी के दौरान मेरे साथ कई ऐसी बातें हुईं जो मेरे साथ पहले कभी नहीं हुईं। मैंने देखा है कि किसी दुर्घटना से हमारा शरीर रिकवर होता है तो फिर तेजी से ठीक होता है। कोरोना से रिकवर होते हुए मैं ये अजीब बात महसूस की है कि ये आपको झूठी रिकवरी देता है।

मुझे लगा मैं बिल्कुल ठीक हूं लेकिन

मुझे लगा मैं बिल्कुल ठीक हूं लेकिन

कंगना ने कहा, मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया तो मुझे लगा कि मैं 100 फीसदी ठीक हो चुकी हूं। मुझे लगा कि मैं कोई भी काम पहले की तरह ही कर सकती हूं। चाहे वह वर्कआउट हो, एक्टिंग हों या दूसरे काम। मुझे ये लगा था लेकिन मैंने महसूस किया कि ये एक फाल्स रिकवरी थी। जैसे ही मैं घर से निकली या फिर कुछ करने की कोशिश की तो लगा कि मैं बीमारी हूं। दर्द होना भी शुरू हो जाता और लगता कि बुखार आ गया है।

कोरोना में रिकवरी पीरियड काफी अहम

कोरोना में रिकवरी पीरियड काफी अहम

कंगना ने आगे कहा, मुझे लगता है कि जितना जरूरी कोरोना से लड़ना है, उतना ही जरूरी रिकवरी पीरियड भी है। निगेटिव आने के बाद यह वायरस शरीर में असली काम करने लगता है। डॉक्टर्स और कोरोना मरीजों से बातचीत के आधार पर मैं यही कहूंगी कि रिकवरी पीरियड को नजरअंदाज मत कीजिए। अपनी स्ट्रीमिंग चालू रखिए लेकिन रेस्ट बहुत जरूरी है। कंगना ने बीते महीने 8 मई को अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। 18 मई को उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट निगेटिव आने की जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+