दिल्ली में चार घंटे में 50 राउंड चली गोली, तब तक करते रहे फायर जब तक खत्म नहीं हो गईं उनकी गोलियां

नई दिल्ली। सिर्फ 3 घंटे और 50 मिनट के समय में ही बाइक पर आए हमलावरों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर करीब 50 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस का अंदाजा है कि दोनों ही वारदातों को अंजाम देने वाले हमलावर एक ही थे। यह अंदेशा इस बात से लगाया जा रहा है कि दोनों ही मामलों में लगभग एक ही तरह की बाइक का इस्तेमाल किया गया है और साथ ही हत्या करने का तरीका भी एक जैसा ही है। डीसीपी ए के सिंगला ने कहा कि उन्होंने दोनों ही मामलों में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस उन हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।

दिल्ली में चार घंटे में 50 राउंड चली गोली, तब तक करते रहे फायर जब तक खत्म नहीं हो गईं उनकी गोलियां

पुलिस के अनुसार पहली घटना रविवार रात 9.30 बजे हुई। मोहम्मद वाजिद (35) और उनका दोस्त मोहम्मद फैज (29) ब्रह्मपुरी के गेट नंबर 7 के पास खड़े थे। तभी अचानक एफजी यामाहा और एक अपाचे गाड़ी वहां आकर रुकी और उन दोनों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हमलावरों ने वाजिद को 20 गोलियां मारीं। फैज ने वहां से भागने की कोशिश की, जिसे हमलावरों से बाइक से दौड़ाकर 8 गोलियां मारीं। दोनों को ही जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर वाजिद को मृत घोषित कर दिया गया और फैज की हाल बेहद नाजुद बनी हुई है। पुलिस ने इस घटना की 7 सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकाली है और जांच की जा रही है।

ब्रह्मपुरा में ही घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर 23 साल का आरिफ हुसैन उर्फ राजा रहता था, जिसने टीवी न्यूज में इस हमले की खबर देखने के बाद अपनी बहन को इस बारे में बताया था। राजा की बहन ने बताया कि इस खबर के बाद से वह काफी चिंतिंत दिख रहा था। मेरे पिता ने कहा कि सो जाओ। पूरा परिवार सो गया, लेकिन आरिफ और उसकी बहन जगे रहे। तभी करीब रात 1 बजे आरिफ को एक फोन आया और वह घर से बाहर गया। वहां पर किसी का इंतजार कर रहा था। तभी कुछ बाइक वहां आकर रुकीं और उन्होंने आरिफ पर गोलियों की बारिश कर दी। जैसे ही आरिफ की बहन ने दरवाजा खोला तो लहूलुहान आरिफ घर के अंदर भागा और पीछे हाथ में बंदूक लिए एक शख्स भी घुस गया। उसने आरिफ पर तब तक गोलियां चलाईं, जब तक कि उसकी गोलियां खत्म नहीं हो गईं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरिफ को करीब 30 गोलियां मारी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+