चार ऐसे शब्द जिनसे हिल गई भारत की राजनीति
नई दिल्ली। कहते हैं दुनिया के हर शब्दकोश के कुछ पन्ने अक्सर खाली रखे जाते हैं, ताकि नए शब्दों को समय-समय पर जगह मिलती रहे। फेंकू और पप्पू ये दोनों ही विशेषण चुनावी रैलियों में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुए। पप्पू की संज्ञा राहुल गांधी को दी गई।
भारतीय राजनीति के 'अदृश्य' शब्दकोष में भी कुछ ऐसे ही नए शब्दों ने आमद दर्ज कराई है और शब्द भी ऐसे कि पूरा चुनाव व्यंगबाणों के सागर में गोता लगाता रहा। नौ चरण की वोटिंग के बाद अब नई सरकार शक्ल अख्तियार कर लेगी, लेकिन ये शब्द निश्चित ही भारतीय राजनीति के शब्दकोश में बने रहेंगे।
टॉफी मॉडल, आरएसवीपी, जीजाजी जैसे शब्दों ने इन चुनावों की दिशा ही बदलकर रख दी। आरोप-प्रत्यारोप और निजी हमलों के साथ जुमले ऐसे चले कि महंगाई, भ्रष्टाचार, विकास और घपले-घोटालों पर चर्चा भी दम तोड़ गई। कटाक्ष की लड़ाई में कोई पीछे नहीं रहा। राहुल गांधी 'शहजादे' शब्द से नवाजे गए तो आप नेता अरविंद केजरीवाल को 'एके 49' जैसी संज्ञा मिली। नरेंद्र मोदी को फेंकू, साहबजादे और हिटलर जैसे नाम दिए गए।
घुमाइए स्लाइडर का पहिया और जानिए चार ऐसे शब्द जिन्होंने भारतीय राजनीति को हिला कर रख दिया -

आ गए नए-नए मॉडल
मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ आरएसवीपी मॉडल का जुमला फेंक नए मायने गढ़ दिए। 'आर' से राहुल गांधी, एस से सोनिया गांधी, 'वी' से वाड्रा, और 'पी' प्रियंका गांधी को जोड़कर नई शब्दावली चला दी। मोदी ने इस शब्द का इस्तेमाल तकरीबन हर सभा किया। मीडिया ने भी खूब चुटकी ली।

राहुल का 'प्रहार'
राहुल गांधी ने मोदी के आएसवीपी मॉडल के जवाब में मोडानी मॉडल लांच किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने खुद गढ़े जुमले एमओडीएएनआइ के मायने को समझाते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के गठजोड़ को जमकर प्रचारित किया।

टॉफी
गुजरात माडल के भाजपा के अस्त्र को कमजोर करने के लिए राहुल ने टॉफी माडल का जुमला फेंका । उनका इशारा गुजरात में एक उद्योगपति को कौडिय़ों के भाव जमीन देने की तरफ था। जवाब में मोदी ने कहा, राहुल का बचपना अभी नहीं गया, उन्हें गुब्बारे और टॉफी ही अच्छे लगते हैं।

मोदी और सपा
मोदी और सपा के बीच इन दोनों शब्दों के बीच वाकयुद्ध चला। सीएम अखिलेश ने कहा हमने गुजरात के शेर को इटावा में एक पिंजड़े में बंद रखा है। सपा कार्यकर्ता शेर का जबड़ा थामने को काफी हैं तो मोदी ने एक सांड़ की वजह से मुलायम का हेलीकॉप्टर न उतर पाने पर को लेकर हमला बोल दिया। मोदी बोले कि जब एक सांड़ न संभला तो शेर को कैसे संभालेंगे नेताजी।

शहजादे
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शहजादे कह कर संबोधित करने के जवाब में कांग्रेस ने अमित शाह पर लगे आरोपों पर मोदी को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने उन्हें 'साहबजादा' की संज्ञा दी। गुजरात के विकास संबंधित तमाम झूठे आंकड़े प्रस्तुत किए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने नरेंद्र मोदी को फेंकू नाम से भी नवाजा।












Click it and Unblock the Notifications