शादी तोड़ने पर युवक ने लड़की पर चाकू से किया हमला, गले और हाथ पर आई गंभीर चोटें
दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक शख्स ने शादी से मना करने के लिए लड़की को चाकू से गोद डाला। शनिवार रात लकी नाम के शख्स ने अपनी पूर्व-मंगेतर के घर में घुसकर उसपर चाकू से हमला कर दिया। लड़की को हाथों और गले पर गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक शख्स ने शादी से मना करने के लिए लड़की को चाकू से गोद डाला। शनिवार रात लकी नाम के शख्स ने अपनी पूर्व-मंगेतर के घर में घुसकर उसपर चाकू से हमला कर दिया। लड़की को हाथों और गले पर गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी लकी को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने लकी पर हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

दिल्ली के सुल्तानपूरी में अपने परिवार के साथ रहने वाली 21 वर्षीय लड़की की शादी दिल्ली के ही जखीरा निवासी लकी से होने वाली थी। दोनों की सगाई भी हो गई थी और इस साल उनकी शादी होने वाली थी लेकिन लड़की और उसके घरवालों ने सगाई के बाद ये रिश्ता तोड़ दिया। उन्हें एहसास हुआ कि लड़की के लिए वो सही लड़का नहीं है। जहां लड़की अपना परिवार चलाने के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी तो वहीं लड़का बेरोजगार है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सागर ने बताया कि लड़की ने 30 जनवरी को लकी से अपना रिश्ता तोड़ दिया था जिसके बाद लकी उसका पीछा और परेशान करने लगा। वो उसे धमकी देने लगा कि वो उसकी शादी किसी और से नहीं होने देगा। लकी ने उसे फोन, मैसेज के जरिये उसे परेशान करने लगा था। शनिवार रात वो लड़की के घर पहुंचा और खींचकर उसे किचन में ले गया जहां उसने उसपर चाकू से हमला करने लगा। लड़की के घरवालों ने किचन का दरवाजा तोड़कर अपनी बेटी को बचाया।
लड़की के पिता कंधे पर अपनी बेटी को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल लेकर गए। लड़की के हाथ और गले पर गंभीर चोटें आईं हैं और अस्पताल में उसका इलाज चालू है। पिता ने कहा, 'लकी के पिता ने हमें कहा था कि वो हमारी बेटी को परेशान नहीं करेगा लेकिन वो ऐसा करता रहा।' आरोपी लकी को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
ये भी पढ़ें: 'छेड़खानी के वक्त क्या पहना था, क्या तुम भीगी हुई थी, वकील ने भरे कोर्ट में मुझसे पूछा'












Click it and Unblock the Notifications