केरल में गर्भवती हथिनी की मौत मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम। देश के केरल राज्य से हाल ही में एक हथिनी से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। केरल के वन मंत्री के. राजू ने बताया कि पल्लकड़ में हथिनी की मौत के मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है। वन विभाग ने जांच के लिए तीन टीमों को नियुक्त किया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। बता दें यहां एक गर्भवती हथिनी की मौत पानी में खड़े-खड़े हो गई थी। इस हथिनी ने एक अनानास खाया था, जिसके अंदर दिवाली में जलाए जाने वाले पटाखे और अनार भरे हुए थे। यह फल हथिनी के मुंह में फट गया, जिसके बाद हथिनी की दर्दनाक मौत हो गई।

Recommended Video

    Kerala Elephant death case : गर्भवती हथिनी की 'हत्या' में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    kerala elephant, kerala, pregnant elephant explosive, pregnant elephant fed with pineapple, elephant, pregnant elephant in kerala, Palakkad, accused arrested, केरला हथिनी, केरल, गर्भवती हथिनी, पल्लकड, आरोपी गिरफ्तार

    इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ट्वीट कर रहा कि, पलक्कड़ जिले में एक दुखद घटना में, एक गर्भवती हथिनी की जान चली गई। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है, लेकिन मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी चिंताएं व्यर्थ नहीं जाएंगी। न्याय की जीत होगी। उन्होंने लिखा कि, तीन संदिग्धों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जांच जारी है। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से घटना की जांच करेंगे। जिला पुलिस प्रमुख और जिला वन अधिकारी ने आज घटनास्थल का दौरा किया। हम दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

    पिनराई विजयन ने कहा, हम मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के पीछे के कारणों का समाधान करने का भी प्रयास करेंगे। जलवायु परिवर्तन स्थानीय समुदायों और जानवरों दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। सोशल मीडिया में चल रही गलत खबरों को लेकर सीएम पिनराई ने कहा कि, हमें इस बात का दुख है कि, इस त्रासदी को कुछ लोगों ने नफरत फैलाने वाले अभियान में तब्दील कर दिया। गलत विवरणों और आधी सच्चाई को पूरा सच बनाने की कोशिश की है। कुछ लोगों ने इसे कट्टरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया।

    मुख्यंत्री ने कहा कि केरल एक ऐसा समाज है जो अन्याय के खिलाफ नाराजगी का सम्मान करता है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि, हमें पता है कि, अन्याय के खिलाफ हम अपनी आवाज और तल्ख कर सकते हैं। हम सभी अपने रूपों में अन्याय से लड़ने वाले लोग हैं। बता दें साइलेंट वैली जंगल में हथिनी की ऐसी दुखद मौत का खुलासा वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा अपने फेसबुक पोस्ट पर भावुक टिप्पणी पोस्ट किए जाने के बाद हुआ था। उन्होंने लिखा था, जब हमने उसे देखा तो वह नदी में खड़ी थी, उसका सिर पानी में डुबा हुआ था। उसे अपनी छठी इंद्री से समझ आ गया था कि वह मरने वाली है। उसने खड़े खड़े ही नदी में जलसमाधि ले ली। उन्होंने नदी में सिर झुकाए खड़ी हथिनी के फोटो भी पोस्ट किए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+