लालू यादव को जेल में मिला रंगीन टीवी, लेकिन आता है सिर्फ दूरदर्शन चैनल
Recommended Video

नई दिल्ली। राजद सुप्रीमो लालू यादव को रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिया है। दोषी करार दिए जाने के बाद लालू यादव को कोर्ट से ही बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है। लालू यादव का जेल में अब नया नाम कैदी नंबर 3351 दिया गया है। वीआईपी कैदी होने के नाते लालू यादव को जेल में कुछ सुविधाएं भी दी गई है जिसमें लालू यादव के कमरे में टीवी भी शामिल है।

सिर्फ दूरदर्शन चैनल आता है
वीआईपी कैदी होने के नाते जेल में लालू यादव की कोठरी में टीवी की सुविधा भी दी गई है लेकिन इस टीवी में डीटीएच कनेक्शन नहीं होने की वजह से सिर्फ दूरदर्शन चैनल ही आता है। यानी की लालू यादव जेल में दूरदर्शन चैनल के अलावा कोई और अन्य चैनल नहीं देख पाएंगे। कमरे में टीवी के अलावा लालू यादव को जेल में रोज अखबार भी मिलेगा जिससे की वो जान पाएंगे की बाहर की दुनिया में क्या हो रहा है।

बाहर से खाना मंगाने की भी लालू को छूट
लालू यादव को इसके अलावा भी अन्य कई सुविधाएं दी गई हैं। जैसे की लालू यादव का जेल में अलग कमरा होगा जिसमें अटैच टॉयलेट बाथरुम है। इस कमरे लालू यादव को एक बेड, मच्छरदानी और टीवी दिया गया है। साथ ही लालू यादव को अपना खाना अलग से बनाने की भी छूट है। लालू चाहें तो बाहर से भी खाना मंगा सकते हैं।

3 जनवरी को लालू यादव को मिलेगा सजा
बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक और मामले में रांची की विशेष CBI अदालत ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने कुल 22 आरोपियों में लालू समेत 15 को दोषी करार दिया है, जबकि बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र समेत 7 लोगों को बरी कर दिया है। लालू यादव समेत सभी दोषियों की सजा का ऐलान 3 जनवरी को होगा।












Click it and Unblock the Notifications