बढ़ती महंगाई पर बोले दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन- GST के दायरे में आए पेट्रोल और डीजल
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में मंहगाई को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सत्तापक्ष और विपक्ष ने महंगाई बढ़ने के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया। केजरीवाल सरकार ने इस बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। विधानसभा सदन के दौरान चर्चा में दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

आम जनता इससे परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 90 रुपए प्रति लीटर है जबकि जहां-जहांं बीजेपी की सरकार हैवहां कीमत और भी अधिक हैं। जैसे मध्य प्रदेश में में डीजल 81.47 रुपए है और भोपाल में 89 रुपए में मिल रहा है। इसी के साथ जैन ने यह भी मांग की है कि डीजल और पेट्रोल को वैट की जगह GST में लाया जाना चाहिए। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बिधूड़ी के बयान पर कहा कि यदि वह इसे जीएसटी में लाने के लिए केंद्र से बात करते हैं तो वो उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की दरें एक समान होगी तो महंगाई पर अंकुश लगने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications