दिग्‍गज अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज खान का निधन, 25 साल छोटी टीवी एक्‍ट्रेस कृतिका से की थी शादी

मंबई। फिल्म 'शोले' में गब्बर की भूमिका निभाकर एक्टिंग को एक नया आयाम देने वाले मशहूर अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज खान का निधन हो गया है। सोमवार की शाम उन्‍हें मुंबई स्थित घर पर ही दिल का दौरा पड़ा था। वे 77 साल के थे। इम्तियाज एक एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर काम किया करते थे। इम्तियाज हलचल और प्यारा दोस्त जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। इम्तियाज अपने पीछे अपनी पत्नी कृतिका और बेटी आयशा खान को छोड़ गए हैं। आपको बता दें कि कृतिका देसाई खान दिग्गज टीवी एक्ट्रेस हैं और सीरियल उतरन से उनकी अलग ही पहचान बन चुकी है।

फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री में शोक की लहर

फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री में शोक की लहर

इम्तियाज अमजद खान के भाई हैं और उनका इंडस्ट्री से पुराना कनेक्शन रहा है। उनकी दोस्त अंजू माहेंद्रू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर इम्तियाज को श्रद्धांजलि दी है। अंजू ने एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें इम्तियाज अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में अंजू ने लिखा- Once upon a time। अनंत शाति में तुम्हारी आंत्मा को सुकून मिले मेरे दोस्त इम्तियाज।

जावेद जाफरी ने किया ये ट्वीट

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने इम्तियाज खान को लेकर एक ट्वीट किया है और उनके भाई अमजद खान के साथ उनकी एक फोटो भी पोस्ट की है। जावेद जाफरी ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'सीनियर एक्टर इम्तियाज खान का निधन। उनके साथ गैंग में काम किया था। शानदार एक्टर और एक बेहतरीन इंसान। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे भाई। '

पुराने जमाने के सभी हिट फिल्‍मों में देखे गए इम्तियाज

पुराने जमाने के सभी हिट फिल्‍मों में देखे गए इम्तियाज

बीते दौर में कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में इम्तियाज ने काम किया था। जिनमे यादों की बारात, धर्मात्मा, दयावान, बंटी और बबली शामिल है। इन फिल्मों के अलावा उन्होंने प्रतिज्ञा, दस नंबरी, काला सोना, अपराधी, प्यारा दोस्त, तहखाना, दरवाजा, दो गज जमीन के नीचे, चोर पुलिस, महा बदनाम, जुल्म की हुकूमत, गैंग, हलचल जैसी सैंकड़ों फिल्मों में काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+