ग्वालियर रैली में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य के सामने फफक कर रो पड़ीं इमरती देवी, देखें वीडियो
नई दिल्ली। ग्वालियर के छीमक गांव में मंगलवार को एक सार्वजनिक रैली में भाजपा नेता इमरती देवी ने पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने फफक कर रो पड़ी। भावुक होकर रो पड़ी इमरती देवी को गत 18 अक्टूबर को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने उन्हें आइटम कहा था, जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ की सार्वजनिक रूप से उनके बयान की निंदा की थी।
Recommended Video

गौरतलब है कांग्रेस वरिष्ठ नेता कमलनाथ के अमर्यादित टिप्पणी के बाद मध्य प्रदेश में राजनीति रूप से यह मामला गर्माता ही जा रहा है। इससे पहले, डबरा विधानसभा के छीमक में सभा से पहले मीडिया से चर्चा में इमरती देवी ने कहा था कि वो मामले में अपने वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगी। साथ ही कमलनाथ की उन पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के लिए एफआईआर जरूर करूंगी। उन्होंने कहा कि वो जीवनभर उनकी टिप्पणी को नहीं भुला सकती हैं।

डबरा में चुनावी सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल नाथ ने भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी को आयटम कहा था। कमलनाथ की अशोभनीय टिप्पणी के बाद दिनभर ग्वालियर-चंबल में दिनभर राजनीति गरमाई रही थी और इमती देवी ने कमल नाथ पर जमकर हमला बोला था।

सोमवार को पत्रकारों से बात करते-करते भी इमरती देवी फफक कर रो पड़ीं थीं। इमरती देवी ने इस दौरान कमल नाथ को कभी कलंक नाथ कहा तो कभी राक्षस से उनकी तुलना की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर कमल नाथ और अजय सिंह पर हरिजन एक्ट नहीं लगा तो जान दे दूंगी।












Click it and Unblock the Notifications