इमरती देवी पर कमल नाथ की टिप्पणी से मचा सियासी बवाल, धरने पर बैठे शिवराज और सिंधिया
भाजपा नेता इमरती देवी के ऊपर विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ घिर गए हैं।
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश उपचुनाव के बीच भाजपा नेता इमरती देवी के ऊपर की गई अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ घिरते हुए नजर आ रहे हैं। कमलनाथ के बयान के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में दो घंटे के लिए मूक प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए हैं। सीएम शिवराज के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री और अन्य भाजपा नेता भी धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं, इंदौर में भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के बयान को लेकर धरना दिया है। धरने पर बैठते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ की टिप्पणी बेहद अपमानजनक है और वो महिलाओं का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Recommended Video

'कांग्रेस का चाल, चरित्र और असली चेहरा उजागर हुआ'
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान से उनके और कांग्रेस का चाल, चरित्र और असली चेहरा उजागर हुआ है। मैं मैडम सोनिया गांधी से पूछता हूं, क्या वे कमलनाथ जी के शर्मनाक बयान से सहमत हैं? क्या मैडम प्रियंका गांधी वाड्रा अपने वरिष्ठ नेता कमलनाथ के शब्दों का समर्थन करती हैं? यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता, जहां नारी की पूजा होती है, वहीं देवताओं का वास होता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कल एक महिला के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे मैं आहत हूं, शर्मिंदा हूं। आज बापू के चरणों में उनके लिए प्रायश्चित करने हेतु बैठा हूं।'

'कमलनाथ के कारण पूरे देश में मध्यप्रदेश की बदनामी हुई'
मध्य प्रदेश के सीएम ने कहा, 'हम महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता उनके विचारों और उनकी सीख की धज्जियां उड़ाते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा अपने बयानों के माध्यम से अपनी महिला विरोधी सोच का परिचय दिया है। कमलनाथ जी के कारण पूरे देश में आज मध्यप्रदेश की बदनामी हुई है। कमलनाथ जी भले ही बहुत बड़े सेठ और उद्योगपति होंगे लेकिन क्या इससे उन्हें महिलाओं को अपमानित करने की अनुमति मिल गई है? मैं कांग्रेस की महिला नेताओं से भी पूछना चाहता हूं, क्या वे अपने नेता कमलनाथ जी के शब्दों का पूर्णतः समर्थन करती हैं?'

कमलनाथ ने क्या कहा था
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को एक चुनावी रैली में भाजपा नेता इमरती देवी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। अपने भाषण में उन्होंने इमरती देवी के लिए 'आइटम' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर भाजपा ने उन्हें निशाने पर ले लिया। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं और 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इन 28 सीटों में से 21 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications