एमपी उपचुनाव: आइटम पर कमलनाथ को घेरने वाली भाजपा के बिसाहुलाल के रखैल बयान ने पकड़ा तूल
भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के दौरान महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणियां चर्चा में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ डबरा की भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को आइटम कहने को लेकर विवादों में घिरे हैं तो वहीं भाजपा के बिसाहुलाल सिंह अनूपपुर के कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी को रखैल कहने पर निशाने पर आ गए हैं। आइटम और रखैल शब्दों के उपयोग के बीच में महिलाओं का सम्मान उपचुनाव में मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर माफी की मांग कर दी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी राजवती सिंह ने बिसाहुलाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है और वीडियो जारी कर कहा कि बिसाहुलाल को पिता मानती थी लेकिन वो मुझ पर गंदा आरोप लगा रहे हैं, मुझे रखैल बोल रहे हैं।

राजवती सिंह ने जारी किया वीडियो
कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी राजवती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें वह रोते हुए कह रही हैं कि पिता समान बिसाहुलाल ने जो उनको रखैल कहा है, उसका जनता पर क्या असर होगा, मेरे बच्चों पर क्या असर होगा? मेरे बच्चे पूछ रहे हैं कि ये रखैल क्या होता है, लोगों को क्या जवाब देंगे? बिसाहुलाल सिंह के इस आपत्तिजनक बयान पर निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। कमलनाथ के आइटम बयान पर उनको घेर रही भाजपा के नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बिसाहुलाल के बयान पर माफी मांगी है। कहा कि अगर बिसाहुलाल ने कोई आपत्तिजनक बात बोली है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं लेकिन कांग्रेस नेता को भी हल्के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, उनको मुद्दे पर बात करनी चाहिए। अनुसूचित जाति की महिला के अपमान पर कमलनाथ ने खेद जताया है, माफी नहीं मांगी है।

कमलनाथ को शिवराज ने लिखा पत्र, कहा- माफी मांगिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को लिखी चिट्ठी में कहा है कि गरीब और अनुसूचित जाति की बेटी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर आपको माफी मांगनी चाहिए। साथ ही शिवराज ने कमलनाथ के 15 महीने के शासनकाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उस दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचार के आंकड़े सबके सामने हैं। कमलनाथ से जब शिवराज की लिखी चिट्ठी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शिवराज जनता के बीच में जाकर माफी मांगें। आइटम बयान पर राहुल गांधी की नाराजगी पर कमलनाथ ने कहा कि यह उनकी राय है, मैंने तो कह दिया है कि मेरा लक्ष्य किसी को अपमानित करना नहीं था और अगर कोई ऐसा महसूस करता है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। माफी मांगने का सवाल ही नहीं है।
-
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications