पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस के बयान का दिया हवाला तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कह दी ये बड़ी बात
नई दिल्लीः पाकिस्तान के पीएम इमरान खान द्वारा यूएन में कश्मीर मुद्दे को लेकर कांग्रेस के बयान का इस्तेमाल करते हुए भारत पर हमला बोला है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इमरान खान की इस हरकत पर बयान देते हुए कहा कि हम देश के अंदर पीएम मोदी का जोरदार विरोध करते हैं। लेकिन बाहरी मामलों के लिए सरकार जो भी फैसले ले कांग्रेस पार्टी हमेशा समर्थन करेगी और देश के साथ खड़ी रहेगी।

बता दें कि 74वें यूएनजीए सत्र के मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन में पाक पीएम इमरान खान ने कहा कि एक शुरुआत के लिए, उन्हें कर्फ्यू उठाना पड़ेगा, यही शुरुआत होगी। यहां तक किभारत में कांग्रेस पार्टी ने भी टिप्पणी की है कि गरीब लोगों को 50 दिनों के लिए घर में बंद कर दिया गया है। कोई नहीं जानता कि राजीनितक कैदियों के साथ क्या हो रहा है। प्रधानमंत्री ने खुद को एक नेत्रहीन गली में बंद कर लिया है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब कश्मीर के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान ने कांग्रेस के बयान का हवाला दिया है। इससे पहले पाक पीएम इमरान खान ने कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान का हवाला देते हुए यूएन को एक पत्र लिखा था।
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel, on Pakistan PM Imran Khan quoting Congress party over Kashmir issue: Inside the country,we'll strongly oppose Narendra Modi ji. But for matters outside the country,whatever decision govt takes, Congress will always support it&stand with the country pic.twitter.com/mMgAjwIg0Q
— ANI (@ANI) September 25, 2019
इस खत के जरिए पाकिस्तान ने कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने इस खत में इन दावों के स्त्रोत के रूप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पाहुल गांधी का भी नाम लिखा गया था। पत्र में लिखा गया था कि राहुल गांधी ने भी माना है कि कश्मीर में लोग मर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications