Manipur: मणिपुर में 2 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

मणिपुर के इंफाल वेस्ट में मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। मामले में दो लोगों को गिफ्तार किया गया है।

Narcotic items

शिलांग के इंफाल कस्टम डिवीजन के अधिकारियों में मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी है। ये कार्रवाई दो दिन पहले की गई। कस्टम विभाग ओर साझा की गई जानकारी के मुताबिक मणिपुर के पश्चिमी जिले इम्फाल में 26,800 एम्फैटेमिन टैबलेट जब्त की गई। जब्त किए गए मादक पदर्थों की कुल कीम 2.7 करोड़ बताई जा रही है।

मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ ये कार्रवाई कस्टम विभाग की डिवीजनल प्रिवेंटिव फोर्स ने 30 जनवरी को इम्फाल में की। 26,800 WY टैबलेट की कीमत 2.68 रुपए है। इसके साथ अफीम के 2 पैकेट जब्त किए गए, जिसकी कीमत 1.46 लाख रुपए बताई जा रही रही है। न्यूज एजेंसी ने कस्टम विभाग के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मामले में इंफाल पश्चिम में सोमवार को दो ड्रग तस्करों को अवैध ड्रग्स की एक बड़ी खेप के साथ होने का इनपुट मिला था। जिस पर कार्रवाई करते हुए इम्फाल में सीमा शुल्क विभाग की तस्करी-विरोधी इकाई के अधिकारियों ने एक अभियान चलाया। सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे इम्फाल पश्चिम में कीथलमनबी के पास दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों कहा कि 26,800 एम्फैटेमिन टैबलेट और 760 ग्राम कच्ची अफीम सहित भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए। जब्त किए गए सामान की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2.69 करोड़ रुपए है। गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान असम के कछार में बालाधन ग्रांट के 36 वर्षीय बहार उद्दीन काजी और लुखंबी, नोनी के 24 वर्षीय पनिथन पनमाई के रूप में की गई है।

Recommended Video

    Asaram Bapu को शिष्या दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, जोधपुर जेल में काट रहा है सजा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+