Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 6 राज्यों में बारिश की आशंका, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: देश भर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बीते दो-तीन दिनों से कई राज्यों में बारिश हो रही है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है लेकिन अब तापमान एक बार फिर से बढ़ने वाला है, अभी मार्च का महीना है, फिर भी लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

जिसे देखकर मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी और हिमाचल प्रदेश में बारिश की आशंका है, जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपेडट चेक करें।

Aaj Ka Mausam

Delhi Weather Today: दिल्ली में हो सकती है बारिश

दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने का अनुमान है। तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव अपेक्षित नहीं है। सुबह 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि दिन में इनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

UP Rain Alert: कई जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश की बात करें तो, IMD के पूर्वानुमान अनुसार 18 मार्च (बुधवार) को राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है और कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से, झोंके 70 किमी/घंटा तक) चलने की आशंका है।

Weather Today: कई राज्यों में रेन अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड में 18,19 और 20 मार्च को, हिमाचल प्रदेश में 18-19 मार्च को और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-राजस्थान में 19 -20 मार्च के लिए रेन अलर्ट जारी हुआ है।

Tamil Nadu Rain Alert: तमिलनाडु - कर्नाटक में हल्की बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु - कर्नाटक में हल्की बारिश हो सकती है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गर्मी बनी रहेगी पर अगले 3-4 दिनों में तापमान में 2-3°C की गिरावट आने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Rajasthan में हीटवेव का अलर्ट जारी

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, और नए बने अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुर सिटी में आज के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+