Aaj Ka Mausam: UP- राजस्थान समेत 9 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, Alert जारी

Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ की वजह उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और राजस्थान में आज भी बारिश होगी, जिसके लिए अलर्ट जारी है। इन राज्यों में बारिश के साथ 60-70 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

Aaj Ka Mausam

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बारिश बरपाएगी कहर

दिल्ली-एनसीआर में 10 अप्रैल को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और दिन के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 11 और 12 अप्रैल को भी राजधानी का मौसम साफ रहने का अनुमान है तो वहीं इसके बाद एक बार फिर से यहां पर मौसम गीला रहेगा।

UP Weather Today : भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश का मौसम अभी भी खुशनुमा बना हुआ है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का दौर थमने की संभावना है, लेकिन 15 अप्रैल तक सक्रिय हो रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।, राजधानी लखनऊ में 10-11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे, इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Rajasthan Weather Today :ओलावृष्टि की चेतावनी

अजमेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, बालोतरा, ब्यावर, डीग, कुचामन, फलौदी, सांचौर, शाहपुरा, सलूंबर में बारिश का अलर्ट जारी है और इस दौरान कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।

Weather Today: पूर्वोत्तर में भी रेन अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश में 13 अप्रैल तक, जबकि मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में 10 से 11 अप्रैल के बीच बिजली गिरने की आशंका है। 12 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा और मेघालय में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+