Rain News: दिल्ली में आज भी जमकर बरसेंगे बादल, इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी
Monsoon Rain News: राजधानी दिल्ली, एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। दिल्ली में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार को भी कई इलाकों में झमाझम बरसात देखने को मिली। ऐसे में आज रविवार को भी दिल्ली में जमकर मेघ बरसेंगे।
मौसम विभाग ने आज (30 जून) भी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने चार से पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तर भारत में अब मानसून मेहरबान है। दिल्ली में 88 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूट चुका है। शुक्रवार को आई बारिश से पूरी दिल्ली तर हो चुकी थी। इसके बाद शनिवार को भी झमाझम बारिश दर्ज की गई। ऐसे में अब आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार दिल्ली में आज भी बारिश बारिश की संभावना है।
पूरे देश को लगभग कवर कर चुका मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दिल्ली सहित आसपास के राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के अलावा, हिमाचल, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना है।
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली में आज से लेकर आने वाले तीन दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो दिनों से हो रही बारिश के चलते दिल्ली में जलभराव और कई हादसों की खबर आ चुकी है। जिसमें अब तक 11 लोगों की जान भी जा चुकी है।
इधर, मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। दो से तीन दिनों में पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू में बारिश होगी। वहीं बिहार में 30 जून से दो जुलाई के बीच भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।












Click it and Unblock the Notifications