IMD Weather Alert: केदारनाथ यात्रा पर आफत! Delhi-Noida में गिरे ओले, बारिश-आंधी का कहां-कहां अलर्ट?

IMD Weather News Alert: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के बीच 30 अप्रैल को मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया। दोपहर करीब सवा 3 बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में हल्की बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई जगह परेशानी भी बढ़ गई। दिल्ली और नोएडा में बारिश का असर साफ दिखा।

नोएडा के सेक्टर 62 में जहां बच्चों ने बारिश का मजा लिया, वहीं सड़क किनारे लगे खाने-पीने के स्टॉल अचानक खाली हो गए। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर छिपते नजर आए। दूसरी तरफ, कई जगह नालियों और गड्ढों में पानी भरने लगा, जिससे ट्रैफिक पर भी असर पड़ा। Greater Noida एक्सटेंशन और परी चौक इलाके में बारिश ने और तेज रूप ले लिया। तेज हवा और बारिश के कारण लोग भागते हुए सुरक्षित जगह तलाशते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले घंटों में आंधी की भी संभावना बनी हुई है।

imd-weather-alert

Kedarnath Yatra पर आफत?

इस बीच IMD ने 30 अप्रैल 2026 के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि मौसम अचानक खराब हो सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सबसे ज्यादा चिंता Kedarnath यात्रा को लेकर जताई जा रही है। Uttarakhand के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट है। ऐसे में यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि मौसम खराब होने से रास्ते प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यह बदलाव प्री-मानसून एक्टिविटी का हिस्सा है, जिसमें अचानक तेज हवाएं, बारिश और गरज-चमक देखने को मिलती है। इसलिए घर से निकलते समय मौसम अपडेट जरूर चेक करें और जरूरी सावधानी बरतें। अब सवाल यह है कि क्या यह राहत भरी बारिश आगे भी जारी रहेगी या फिर गर्मी दोबारा लौटेगी। फिलहाल IMD के अलर्ट को देखते हुए आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

imd-weather-alert
  • भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-नोएडा समेत पूरे NCR में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे।
  • गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, बिजली चमकना और तेज झोंकेदार हवाएं (30-40 kmph, कुछ जगहों पर 50 kmph तक)।
  • तापमान: अधिकतम 36-38°C, न्यूनतम 20-21°C।
  • कई दिनों की उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

Skymet Weather के मुताबिक, 1 और 2 मई को आसमान साफ रह सकता है, लेकिन 3 से 5 मई तक फिर गरज-चमक के साथ बारिश का दौर लौट सकता है। CPCB के अनुसार AQI 183 (मध्यम श्रेणी)। संवेदनशील लोग (बच्चे, बुजुर्ग, सांस के मरीज) शाम के समय सावधानी बरतें।

Uttarakhand Kedarnath Yatra Weather Alert: केदारनाथ यात्रा पर आफत, प्रशासन अलर्ट मोड पर

  • पहाड़ी राज्य में मौसम ने एक बार फिर तेवर दिखाया है। IMD ने 30 अप्रैल को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश, गर्जन और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
  • ऊंचाई वाले इलाकों (4000 मीटर से ज्यादा) में बर्फबारी की प्रबल संभावना।
  • तापमान में 3-5°C की गिरावट संभव।
  • Kedarnath Yatra पर असर: रुद्रप्रयाग में तेज बारिश और हवाओं ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
  • उत्तरकाशी में भूस्खलन: भटवाड़ी क्षेत्र के बिसनपुर में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर पहाड़ से भारी मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह बंद। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग फंसे हुए। सीमा सड़क संगठन (BRO) भारी मशीनों के साथ मलबा हटाने में जुटा है, लेकिन लगातार बारिश काम में बाधा डाल रही है।
  • मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक सीएस तोमर ने चेतावनी दी: अगले 24-48 घंटों में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में तेज हवाएं चलेंगी।

सलाह: यात्रियों और स्थानीय लोगों को अनावश्यक आवागमन से बचने और मौसम अपडेट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+