Monsoon Updates: कहां है मानसून? केरल-अंडमान में क्यों हुआ Rain Alert? जानिए IMD ने क्या कहा?
Monsoon Updates: आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली,उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मानसून की बारिश कम और देश के बाकी राज्यों में ज्यादा होगी।

Monsoon Updates: दक्षिण-पश्चिमी मानसून को अब तक केरल में दस्तक दे देना चाहिए था लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जिससे मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को थोड़ी सी निराशा हुई है लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि उनका इंतजार लंबा नहीं होगा और अगले तीन-चार दिन के अंदर मानसून केरल पहुंच जाएगा और इसी वजह से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल में प्री-मानसून बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून हुआ लेट, लोग परेशान
आपको बता दें कि हर साल मानसून केरल 1 जून को पहुंचता था लेकिन इस बार इसके चार जून तक पहुंचने के उम्मीद थी लेकिन अब ये यहां एक हफ्ते लेट पहुंचने जा रहा है। विभाग का कहना है मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और पछुआ हवाओं में भी इजाफा हुआ है। कुल मिलाकर मानसून के आगे बढ़ने के लिए जो भी परिस्थितियां चाहिए, वो अनुकूल ही हैं इसलिए मानसून तीन-चार दिन के अंदर केरल तट पर दस्तक दे देगा।
मानसून पर दिखेगा अल नीनो इफेक्ट
हालांकि ये इस बार लेट है और इस पर अल नीनो इफेक्ट भी दिख रहा है लेकिन इसके बावजूद ये नार्मल ही रहेगा, हालांकि जून में बारिश का असमान रूप नजर आएगा, जिससे कहीं पर ज्यादा और कहीं पर कम बारिश होगी।
मानसूनी बारिश 96 से 104 प्रतिशत तक का अनुमान
गौरतलब है कि इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि जून में मानसूनी बारिश 96 से 104 प्रतिशत तक होगी और मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगा और सामान्य गति से ही आगे बढ़ेगा।
आज यहां होगी बारिश
विभाग के मुताबिक आज केरल, अंडमान, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में बारिश होने के आसार हैं तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि आज कर्नाटक, ओडिशा , तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है तो वहीं
राजस्थान और मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी चल सकती है, जिसके कारण यहां पर अलर्ट जारी है।
आंधी-तूफान की आशंका
तो वहीं आज दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है जबकि पंजाब, हरियाणा, यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और एमपी-राजस्थान में आंधी तूफान की आशंका बनी हुई है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में तेज बारिश होने के आसार हैं इसलिए सभी जगह पर अलर्ट जारी किया गया है और सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications