गर्मी से परेशान लोगों को मिल सकती है राहत, अगले हफ्ते अच्छी बारिश की उम्मीद

भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल केजे रमेश ने बताया कि मानसून काफी मजबूत स्थिति में है।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी से जहां लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं वहीं दक्षिण पश्चिमी मानसून ने धीरे-धीरे जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। मानसून ने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल रुख कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो अगला हफ्ता बारिश के लिहाज से काफी बेहतर हो सकता है। मानसून की वजह से देश के पश्चिमी छोर और पूर्वी छोर आने वाले हफ्ते में अच्छे रहने की उम्मीद है।

आपके लिए खुशखबरी, अगले हफ्ते अच्छी बारिश की उम्मीद

मजबूत स्थिति में मानसून: मौसम विभाग

भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल केजे रमेश ने बताया कि मानसून काफी मजबूत स्थिति में है। ये मुंबई, महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) और कोंकण के कई इलाकों के साथ-साथ उत्तरी कर्नाटक के बीजापुर जिले में पहुंच चुका है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र भी बना है और यह मानसून को पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ले जाएगा। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है।

हालांकि मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि देश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है। उत्तर पश्चिम के कुछ इलाकों में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल केजे रमेश ने बताया कि राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, वहीं पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+