मुंबई में अगले 24 घंटों में बेहद भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिले में अगले 24 घंटों में बेहद भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा, अगले 2 घंटों के दौरान, लोहारू के आसपास के क्षेत्रों में महेंद्रगढ़, नारनौल, बिजनौर, मेरठ, संभल, चंदौसी, नरौरा, सहसवान में बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी।
Recommended Video

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि महानगर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश की आशंका है। शुक्रवार रात मौसम विभाग ने कहा, 'अगले 24 घंटों के दौरान यानी 3 से 4 जुलाई तक के लिए मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश भी हो सकती है। पालगढ़, मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी जिलों में 4 जुलाई को कई स्थानों पर बेहद भारी बारिश की आशंका है।'
इस अलर्ट के जारी होने के बाद ब्रहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। लोगों को बताया गया है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इससे एक दिन पहले दक्षिणी मुंबई में बेहद भारी बारिश देखी गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को मुंबई और उससे जुड़े तटीय जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। मुंबई पुलिस ने भी लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी थी।
मुंबई पुलिस ने लोगों से कहा था कि शुक्रवार और शनिवार को घर पर ही रहें। बेवजह घर से बाहर ना निकलें। मुंबई में हर साल मानसून के वक्त सड़कों पर पानी भर जाता है। जिससे लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कई निचले इलाकों में पानी भर जाता है और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
-
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले -
Bengaluru Weather: बेंगलुरू में हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट -
Uttarakhand Weather Today केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से लौटी ठंड, अभी ऐसा ही रहेगा मौसम -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications