तमिलनाडु में मौसम को लेकर IMD का अलर्ट, इंडिगो की कई एयरलाइंस प्रभावित, कोस्टगार्ड ने संभाला मोर्चा

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जिस तरह से गहरा दबाव बन रहा है, उशके चक्रवात में बदलने की आशंको को देखते हुए मौसम विभाग ने तमिलनाड़ु में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव धीरे-धीरे 3 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

इससे पहले 27 नवंबर तक यह त्रिंकोमाली से लगभग 100 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, नागपट्टिनम से 320 किमी दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 420 किमी दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 500 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

weather

जिस गति से यह आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए यह अगले 12 घंटों के भीतर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने से पहले श्रीलंका के तट को छूएगा। इसके बाद 30 नवंबर की सुबह तक गहरे दबाव के रूप में उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के करीब पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं बदले मौसम को देखते हुए इंडियो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमे कहा गया है कि चेन्नई, तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और सलेम सहित तमिलनाडु के कई शहरों की उड़ानें प्रभावित रहेंगी।

इंडिगो एयरलाइंस ने एक्स पर एक बयान में कहा, "मौसम की स्थिति काफी हद तक अपरिवर्तित बनी हुई है और प्रतिकूल बनी हुई है, जिससे चेन्नई, तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और सेलम के लिए उड़ानें अभी भी प्रभावित हैं।"

बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के कारण मौसम की स्थिति खराब होने की आशंका को देखते हुए भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तमिलनाडु की राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया है।

ICG ने मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाह पर लौटने का आग्रह करते हुए सलाह जारी करने के लिए अपने जहाज, विमान और रडार स्टेशनों को तैनात किया है। इस सक्रिय उपाय का उद्देश्य चक्रवात के प्रभाव को कम करना और समुद्र में रहने वालों के जीवन और आजीविका की रक्षा करना है।

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से भी एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमे कहा गया है कि आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवात में तब्दील होकर तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है।

भारतीय तटरक्षक बल का क्षेत्रीय मुख्यालय (पूर्व) नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है। आईसीजी के जहाज, विमान और रडार स्टेशन मछली पकड़ने वाली नौकाओं को बंदरगाह पर लौटने के लिए परामर्श जारी कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+