मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तवा बांध के सभी 13 गेट खोले गए

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ का संकट पैदा हो गया है।

नई दिल्ली। ओडिशा, बिहार, गुजरात और राजस्थान सहित देश के कई हिस्से इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में भी लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। शनिवार को होशंगाबाद के इटारसी में स्थित तवा बांध के सभी 13 गेट खोल दिए गए और 5,33,823 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh Flood: Hoshangabad के Tawa Dam के सभी गेट खोले गए | वनइंडिया हिंदी
    इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

    इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

    मौसम विभाग ने राज्य के नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, बैतूल और होशंगाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ-साथ भारी बारिश और गरज की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार शाम 5.30 बजे तक नरसिंहपुर जिले में पिछले 33 घंटों के दौरान 353 मिमी बारिश हुई है। वहीं, छिंदवाड़ा और बैतूल में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 95 मिमी और 75 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

    कुछ और इलाकों में भी बारिश की आशंका

    कुछ और इलाकों में भी बारिश की आशंका

    इसके अलावा मौसम विभाग ने जबलपुर और सागर सहित राज्य के 10 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। इससे पहले भोपाल और ग्वालियर सहित नौ जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी की आशंका जताई गई थी। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में एक कम दबाव वाला क्षेत्र बारिश का कारण बन रहा है।

    पूर्वी जिलों में हो रही है लगातार बारिश

    पूर्वी जिलों में हो रही है लगातार बारिश

    आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार को बारिश के चलते छतरपुर में एक मकान ढहने से एक 75 वर्षीय शख्स की मौत भी हो गई। मध्य प्रदेश के बालाघाट, टीकमगढ़, दमोह और सागर में भी मानसूनी बारिश जारी है। इससे पहले पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में भी भारी बारिश के चलते पानी भर गया था। बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों से एहतियात बरतने के लिए कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+