अभी और सताएगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट, अगले 5 दिनों में इन राज्यों में रहेगा लू का प्रकोप

Weather Report: गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान किया हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लू चलने की भी संभावना जताई है।

मौसम एजेंसी ने यह भी कहा कि मई में देश भर में कई जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। एएनआई से बात करते हुए, आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा,"..अप्रैल से लेकर पिछले कुछ दिनों तक, लगातार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहे थे, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई।"

Weather Update

उन्होंने आगे कहा कि मई में तापमान बहुत अधिक नहीं था, आज भी कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "पंजाब और हरियाणा में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब है और लू की स्थिति उत्तर प्रदेश जैसी ही है... अगले 5 दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है और मध्य प्रदेश और बिहार में 4 दिनों तक। उसके बाद हल्की आंधी आ सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है...''

इसी तरह, दक्षिणी राज्यों के लिए, उन्होंने कहा, "अगले 5 दिनों में तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है..."

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में लू से भीषण लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है और अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपने मौसम परामर्श में कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और बिहार के मैदानी इलाकों में गर्मी से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति शुरू होने की चेतावनी जताई गई है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 23 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+