कोलकाता में IMCT की टीम की गाड़ी चलाने वाले बीएसएफ ड्राइवर को 30 अप्रैल को ही किया जा चुका है क्वारंटाइन
कोलकाता में IMCT की टीम की गाड़ी चलाने वाले बीएसएफ ड्राइवर और उसके संपर्क में आए 50 जवानों को किया गया क्वारंटाइन
कोलकाता। कोरोनावायरयस के संक्रमितों की संख्या भारत में लगतार बढ़ती ही जा रही हैं। अब कोलकाता में इंटर-मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (IMCT) के काफिले के लिए एस्कॉर्ट कार चलाने वाला बीएसएफ ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार इस ड्राइवर को 30 अप्रैल को तुरंत क्वारंटाइन किया गया और अब उसके संपर्क में आए बीएसएफ के 50 जवानों को भी आइसोलेशन में रखा गया है।


गौरतलब है कि कोरोना वायरस को लेकर पश्चिम बंगाल के आंकड़ों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई टीम ने यहां के कोरोना संक्रमित लोगों के आंकड़े पर सवाल खड़ा किया है। इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। अपनी फाइनल रिपोर्ट को टीम ने पश्चिम बंगाल सरकार को सौंप दिया है। टीम की ओर से पश्चिम बंगाल सरकार के उस दावे पर भी सवाल खड़ा किया गया है, जिसमे कहा गया है कि उसने 50 लाख लोगों का सर्वे किया है।












Click it and Unblock the Notifications