IMA ने की मांग- स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हिंसा के खिलाफ कानून को मंजूरी दें गृह मंत्री अमित शाह
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर स्वास्थ्य संबंधी हिंसा के खिलाफ एक व्यापक, समान और प्रभावी कानून को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।
नई दिल्ली, 2 जून। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर स्वास्थ्य संबंधी हिंसा के खिलाफ एक व्यापक, समान और प्रभावी कानून को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।आईएमए ने अपने पत्र में कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में स्वस्थ्य संबंधि हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं और व्यापक हो गई हैं और खूंखार लोग चिकित्सा पद्धति के लिए खतरा बन गए हैं।'

Recommended Video
आपको बता दें कि कल असम के होजई जिले में लोगों के एक समूह द्वारा एक कोरोना मरीज की मौत के बाद एक डॉक्टर पर हमला किए जाने के बाद आईएमए ने यह कदम उठाया है।
यह भी पढ़ें: कोरोना की दूसरी लहर में 594 डॉक्टरों की मौत, सबसे अधिक दिल्ली, यूपी और बिहार में गई जान
आईएमए ने आगे लिखा कि जब पूरी चिकित्सा बिरादरी आपके साथ खड़ी है और महामारी से लड़ने का अथक प्रयास कर रही है, फिर भी उसे स्वास्थ्य संबंधी हिंसा जैसे गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है। देश भर में स्वास्थ्य संबंधी हिंसा की कई घटनाएं हो रही हैं। गौरलतब है कोरोना काल में और इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जब मरीज की मृत्यु होने पर उसके परिजनों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट की है। कोरोना काल में ऐसी कई घटनाएं सामने आईं।












Click it and Unblock the Notifications