NMC के विरोध में आज प्राइवेट और सरकारी डॉक्टर्स की हड़ताल, जानिए विरोध की वजह
नई दिल्लीः NMC यानि नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में देशभर के सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे। सरकार ने शुक्रवार को नेशनल मेडिकल बिल को संसद में पेश किया था, जिस पर आज चर्चा भी हो सकती है। इस नए बिल के जरिए भारत सरकार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह नई बॉडी नेशनल मेडिकल कमीशन बनाना चाहती है, जिसका विरोध किया जा रहा है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सोमवार को इस बिल का विरोध करते हुए हड़ताल का विरोध किया। इस हड़ताल के बाद देश में मेडिकल सेवाओं पर काफी असर पड़ेगा। आज देशभर में सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल्स में मेडिकल सर्विसेस ठप रहेंगी।
हालांकि कहा जा रहा है कि इस हड़ताल का इमरजेंसी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बिल में अल्टरनेटिव मेडिसिन (होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी) का अभ्यास करने वाले डॉक्टरों के लिए एक ब्रिज कोर्स का प्रस्ताव दिया गया है।
इस बिल के बाद वो मॉडर्न मेडिसिन की प्रैक्टिस भी कर सकेंगे। आईएमए के पूर्व प्रेसिडेंट केके अग्रवाल ने इस बिल का विरोध किया है और उन्होंने हडताल की वजह बताते हुए कहा- "इस बिल में ऐसे प्रोविजन्स हैं, जिससे आयुष डॉक्टर्स को भी मॉडर्न मेडिसिन प्रैक्टिस करने की परमिशन मिल जाएगी। जबकि, इसके लिए कम-से-कम एमबीबीएस होनी चाहिए।, उनका कहना था कि इस बिल के बाद नीम-हकीमी करने वाले भी डॉक्टर बन जाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications